{"_id":"63bad5a180cba850116697dc","slug":"umpire-did-not-give-wide-ball-then-shakib-became-furious-ready-to-fight-watch-video","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shakib Al Hasan Video: अंपायर ने नहीं दी वाइड बॉल तो आग बबूला हो गए शाकिब, लड़ने को तैयार, देखें वीडियो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Shakib Al Hasan Video: अंपायर ने नहीं दी वाइड बॉल तो आग बबूला हो गए शाकिब, लड़ने को तैयार, देखें वीडियो
Sun, 08 Jan 2023 08:09 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 08 Jan 2023 08:09 PM IST
सार
गेंदबाज की बाउंसर शाकिब के सिर से काफी ऊपर थी और उन्होंने इसे विकेटकीपर के पास जाने दिया। हालांकि, लेग अंपायर ने इसे वाइड बॉल नहीं दिया, यह देखकर शाकिब गुस्से में आग बबूला हो गए।
विज्ञापन
शाकिब अल हसन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बांग्लादेश के दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन एक बार फिर विवादों में फंस गए हैं। इस बार अंपायर पर गुस्सा निकालने के लिए उनकी आलोचना की जा रही है। बांग्लादेश प्रीमियर लीग के एक मैच के दौरान शाकिब अल हसन बल्लेबाजी कर रहे थे और गेंदबाज ने उन्हें बाउंसर गेंद की। गेंद उनके सिर से काफी ऊपर थी और शाकिब ने इसे विकेटकीपर के पास जाने दिया। इसके बाद शाकिब ने लेग अंपायर की तरफ देखा, लेकिन उन्होंने कोई इशारा नहीं किया।
शाकिब उम्मीद कर रहे थे कि अंपायर इसे वाइड गेंद करार देंगे, क्योंकि गेंद उनके सिर से काफी ऊपर थी। शाकिब सही भी थे, लेकिन जब अंपायर ने गेंद को वाइड नहीं करार दिया तो वह गुस्से में आ गए। वह अंपायर से बहस करने लगे। इस घटना का वीडियो काफी वायरल हो रहा है और अंपायर से बहस करने के लिए उनकी आलोचना हो रही है।
शाकिब का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस दौरान शाकिब को अंपायर पर चिल्लाते हुए सुना जा सकता है। वह कहते हैं कि अगर उन्हें प्रभारी बना दिया गया तो चीजें ठीक करने में उन्हें देर नहीं लगेगी। हालांकि, अंपायर का मानना था कि यह गेंद सही थी और उन्होंने इसे ओवर की पहली बाउंसर करार दिया।

Shakib Getting furious with an umpire for not giving wide #BPL23 #BPL2023 pic.twitter.com/1rrp8Yl5Dy
विज्ञापन विज्ञापन— Shaharyar Ejaz 🏏 (@SharyOfficial) January 7, 2023
शाकिब का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस दौरान शाकिब को अंपायर पर चिल्लाते हुए सुना जा सकता है। वह कहते हैं कि अगर उन्हें प्रभारी बना दिया गया तो चीजें ठीक करने में उन्हें देर नहीं लगेगी। हालांकि, अंपायर का मानना था कि यह गेंद सही थी और उन्होंने इसे ओवर की पहली बाउंसर करार दिया।
पहले भी विवादों में रहे हैं शाकिब
शाकिब अल हसन इससे पहले भी विवादों में रहे हैं। साल 2021 में ढाका प्रीमियर लीग में उन्होंने अंपायर के फैसले पर नाराजगी जताई थी और अंपायर के आउट न देने पर स्टंप पर लात मार दी थी। हालांकि, बाद में उन्होंने इस मामले में माफी मांग ली थी। शाकिब ने तब कहा था, "मुझे अपना आपा खोने और सभी के लिए मैच बर्बाद करने के लिए बेहद खेद है, खासकर उन लोगों के लिए जो घर से देख रहे हैं। मेरे जैसे अनुभवी खिलाड़ी को इस तरह की प्रतिक्रिया नहीं देनी चाहिए थी, लेकिन कभी-कभी यह दुर्भाग्य से होता है।"
हाल ही में, शाकिब ने बॉलीवुड फिल्म 'नायक' का उदाहरण देते हुए कहा था कि उन्हें बीपीएल में चीजों को ठीक करने में देर नहीं लगेगी। शाकिब ने एक बयान में कहा था, 'अगर उन्होंने मुझे बीपीएल सीईओ बनाया, तो मुझे सब कुछ ठीक करने में एक या दो महीने लग जाएंगे। आपने नायक फिल्म देखी है।