{"_id":"6065a3e88ebc3e8d04729873","slug":"umesh-yadav-is-happy-to-back-in-delhi-capitals-for-ipl-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोया विराट का भरोसा: अब दिल्ली कैपिटल्स के हुए उमेश यादव, बोले- यहां तो घर जैसा लग रहा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
खोया विराट का भरोसा: अब दिल्ली कैपिटल्स के हुए उमेश यादव, बोले- यहां तो घर जैसा लग रहा
Thu, 01 Apr 2021 06:37 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 01 Apr 2021 06:37 PM IST
विज्ञापन
उमेश यादव
- फोटो : ipl
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज उमेश यादव पृथकवास में सात दिन बिताने के बाद नौ अप्रैल से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी टीम में जाने पहचाने चेहरों के साथ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं। दिल्ली फ्रेंचाइजी के साथ अपने आईपीएल करियर की शुरुआत करने वाले 33 वर्षीय यादव की इस टीम में वापसी हुई है।
विज्ञापन
उमेश को फरवरी की नीलामी में उनके आधार मूल्य एक करोड़ रुपये में खरीदा गया था। उन्होंने कहा, ‘एक सप्ताह तक पृथकवास पर रहने के बाद मैदान पर उतरना और खिलाड़ियों के साथ कुछ समय बिताना अच्छा रहा। मैं गेंद थामने पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहता हूं। मैं टीम के लिये निश्चित तौर पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूंगा और हर दिन अपने खेल में निखार लाने की कोशिश करूंगा।’
विज्ञापन
उमेश ने आईपीएल में 121 मैचों में 119 विकेट लिए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली कैपिटल्स के शिविर में उन्हें घर जैसा लग रहा है। उन्होंने कहा, ‘मैंने दिल्ली टीम की तरफ से अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी, इसलिए दिल्ली फ्रेंचाइजी मुझे घर जैसी लगती है।'
विज्ञापन
आगे वह कहते हैं, 'मैं टीम के कई खिलाड़ियों को जानता हूं। मैं पिछले कुछ समय से इशांत शर्मा, अक्षर पटेल और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों के साथ खेलता रहा हूं। ऐसा नहीं लग रहा है कि मैं किसी नई टीम से जुड़ रहा हूं। मैं दिल्ली कैपिटल्स के शिविर में सहज महसूस कर रहा हूं।’