फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   umesh yadav does not support two news ball in odi cricket rule

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज उमेश यादव वन-डे के इस नियम से बेहद खफा, कह दी इतनी बड़ी बात

Sun, 01 Jul 2018 03:29 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 01 Jul 2018 03:29 AM IST
विज्ञापन
umesh yadav does not support two news ball in odi cricket rule
उमेश यादव - फोटो : SOCIAL MEDIA

भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव ने भी वन-डे में दो नई गेंदों के इस्तेमाल की निंदा करते हुए कहा कि इससे रिवर्स स्विंग की कला खत्म हो रही है और तेज गेंदबाजों को नुकसान पहुंच रहा है। आईसीसी ने 2011 में दो नई गेंद के इस्तेमाल कानियम लागू किया था। इसके बाद से बड़े स्कोर वाले मैचों की संख्या में इजाफा हुआ। 

विज्ञापन


हाल ही में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 50 ओवर में रिकॉर्ड 481 रन बनाए। उमेश ने कहा कि दो नई गेंदों के कारण तेज गेंदबाजों के लिए रनों पर अंकुश लगाना मुश्किल हो गया है। अगर एक ही गेंद होती है तो यह लगातार पुरानी होती रहती है और आप इसे रिवर्स स्विंग करा सकते हैं। दो गेंद के साथ रिवर्स स्विंग वनडे मैचों में अब बामुश्किल नजर आती है। 
विज्ञापन


यह तेज गेंदबाजों के लिए मुश्किल है विशेषकर तब जब वह सही लेंथ से गेंदबाजी नहीं कर पाएं या यॉर्कर सही नहीं फेंक पाएं तो। इस तेज गेंदबाज ने इंग्लैंड में दो नई गेंदों के इस्तेमाल के साथ गेंदबाजों के सामने आ रही दिक्कतों पर भी बात की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर डेथ ओवरों में गेंद मूव नहीं कर रही है तो इस दबाव से निपटना काफी मुश्किल होता है विशेषकर जब विकेट सपाट हो। आजकल हमने देखा है कि विकेट काफी सपाट होते हैं और इंग्लैंड में वे अब नियमित तौर पर इस तरह के विकेटों पर खेलते हैं। वह 480 रन बना रहे हैं तो निश्चित तौर पर गेंदबाजों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण स्थिति है। हम इस चुनौती के लिए तैयार हैं क्योंकि हम अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं और हम इंग्लैंड में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed