{"_id":"4d6cd985963fe95697bef20e17b025da","slug":"umar-arrested-for-misbehaving-with-traffic-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमर ने सिग्नल तोड़ा, गला पकड़ा और फिर वर्दी फाड़ दी ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
उमर ने सिग्नल तोड़ा, गला पकड़ा और फिर वर्दी फाड़ दी
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 01 Feb 2014 06:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के क्रिकेटरों के क्रिकेट प्रशंसकों के साथ मारपीट करने और अनुशासन तोड़ने की घटना सामने आती रही है। लेकिन पाक के एक बड़े क्रिकेटर ने तो हद ही पार कर दी।
विज्ञापन
ट्रैफिक सिग्नल का उल्लंघन करने के बाद ट्रैफिक पुलिस को धमकाने और उसकी वर्दी फाड़ने के आरोप में शनिवार को पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बल्लेबाज उमर अकमल को पुलिस ने लाहौर में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
उमर पाक के वरिष्ठ क्रिकेटर कामरान अकमल के छोटे भाई हैं। वह विकेटकीपर और बल्लेबाज हैं। पाक के लिए उन्होंने अब तक 16 टेस्ट और 89 वनडे मैच खेले हैं। वह अपनी धाकड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं।
विज्ञापन
उमर अकमल ने टेस्ट और वनडे में एक-एक शतक के अलावा क्रमशः छह और 17 अर्धशतक लगाए हैं।
एसएसपी तारिक अजीज ने कहा, "गुलबर्ग फिरदौस मार्किट में ट्रैफिक सिग्नल का उल्लंघन करने के कारण जब उमर को ट्रैफिक वार्डन जेहसान ने रोका और उनका चालान करना चाहा तो इस युवा क्रिकेटर ने उस वार्डन के साथ बहस की और उसके बाद वार्डन का गला पकड़ लिया और उसकी वर्दी फाड़ दी।"
पुलिस के मुताबिक 23 वर्षीय उमर को पुलिस स्टेशन लाया गया और उनके खिलाफ पाकिस्तान पैनल कोड के तहत 186, 279 और 353 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। अजीज ने कहा कि ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी की वर्दी फाड़ना एक गंभीर मामला है।
दूसरी ओर, अपना बचाव करते हुए उमर ने कहा कि वार्डन ने उन्हें न सिर्फ गाली दी बल्कि उन्हें चांटा भी मारा। उमर ने कहा, "पुलिस अधिकारी ने मेरे साथ अच्छा बर्ताव नहीं किया और मुझे चांटा भी मारा। जहां यह घटना घटी वहां सीसीटीवी कैमरे लगे हैं मैं अधिकारियों से कहना चाहता हूं कि वह फुटेज देखे और तब फैसला करें कि मैंने सही किया या गलत।"