फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   UAE bowler Simranjeet Singh shares unique connection to Shubman Gill as he prepares to face India in Asia Cup

Asia Cup: कभी गिल को कराया था बल्लेबाजी अभ्यास, अब उन्हीं के सामने होगा यूएई का यह गेंदबाज; सुनाया किस्सा

Tue, 09 Sep 2025 09:03 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 09 Sep 2025 09:03 PM IST
सार

यूएई के बाएं हाथ के स्पिनर 35 वर्षीय सिमरनजीत सिंह के लिए भारत के खिलाफ किसी अन्य अंतरराष्ट्रीय मैच से अलग है। उन्होंने बताया कि किस तरह वह एक समय शुभमन गिल को बल्लेबाजी अभ्यास कराते थे।

विज्ञापन
UAE bowler Simranjeet Singh shares unique connection to Shubman Gill as he prepares to face India in Asia Cup
सिमरनजीत सिंह - फोटो : @kangsimranjeetsingh Instagram
loader

विस्तार

भारत और यूएई की टीमें एशिया कप में बुधवार को आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों इस मुकाबले से टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत करेंगी। यूएई के बाएं हाथ के स्पिनर 35 वर्षीय सिमरनजीत सिंह के लिए भारत के खिलाफ किसी अन्य अंतरराष्ट्रीय मैच से अलग है। उन्होंने इस मुकाबले से पहले याद किया कि किस तरह एक समय उन्होंने मोहाली में पंजाब क्रिकेट संघ (पीसीए) के नेट्स पर शुभमन गिल को बल्लेबाजी अभ्यास कराया था। 
विज्ञापन

सिमरनजीत बोले- शुभमन जब 12 साल के थे तबसे उन्हें जानता हूं
सिमरनजीत ने मैच से पहले न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया, मैं शुभमन को तब से जानता हूं, जब वह बच्चा था लेकिन पता नहीं उसे मैं याद हूं या नहीं। यह 2011-12 की बात होगी जब शुभमन 11 या 12 साल का रहा होगा। हम मोहाली में पीसीए अकादमी पर सुबह छह से 11 बजे तक अभ्यास करते थे। शुभमन अपने पिता के साथ सुबह 11 बजे आता था। मैं अपने नेट सत्र के बाद काफी अतिरिक्त गेंदबाजी करता था। पता नहीं अब वह मुझे पहचानेगा या नहीं लेकिन उन दिनों मैने उसे काफी गेंदबाजी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूएई के लिए कैसे खेलना किया शुरू?
सिमरनजीत ने अपने करियर की शुरुआत पंजाब डिसट्रिक्ट क्रिकेट से की थी और वह 2017 में रणजी ट्रॉफी के लिए संभावित खिलाड़ियों में शामिल थे। वह आईपीएल फ्रेंचाइजी किंग्स 11 पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के लिए नेट गेंदबाज भी रहे, लेकिन कोविड-19 महामारी ने उनका रास्ता मोड़ दिया। उन्होंने कहा, 'मैं अप्रैल 2021 में 20 दिनों के अभ्यास के लिए दुबई आया था, लेकिन भारत में कोरोना की दूसरी लहर के कारण वापस नहीं लौट सका और यहीं रह गया।' इससे वह यूएई के लिए खेलने के पात्र हो गए चूंकि घरेलू क्रिकेट में तीन और सत्र खेलने की जरूरत थी। उन्होंने पात्रता की शर्त पूरी करने के बाद मुख्य कोच लालचंद राजपूत से संपर्क करके ट्रायल लेने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

कोच लालचंद राजपूत ने भी की प्रशंसा 
यूएई के कोच लालचंद राजपूत ने भी सिमरनजीत की काफी प्रशंसा की और उन्हें प्रतिभाशाली गेंदबाज बताया। उन्होंने कहा, 'टी20 क्रिकेट में बाएं हाथ के हर स्पिनर में गेंद को लगातार फ्लाइट देने की हिम्मत नहीं होती। सिमरन को पता है कि फ्लाइट से विकेट कैसे लिए जाते हैं।' पंजाब के इस गेंदबाज ने अब तक 12 टी20 मैचों में 15 विकेट लिए हैं। यह पूछने पर कि उनका परिवार भारत के खिलाफ मैच में किसका समर्थन करेगा, उन्होंने कहा, यह कठिन फैसला है। मेरा सपना भारत के लिए खेलने का था लेकिन अब मैं यूएई के लिए खेल रहा हूं तो लगता है कि वे यूएई का समर्थन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed