IND Inning
0/0 ( ov)
Target: 181
Innings Break : IND need 181 runs in 20 remaining overs
{"_id":"61ffea50a19b441e1b2719b0","slug":"u19-world-cup-indian-captain-yash-dhull-said-my-focus-will-be-only-on-cricket-in-future","type":"story","status":"publish","title_hn":"U19 World Cup: भारतीय कप्तान यश धुल ने कहा- आगे भी मेरा ध्यान सिर्फ क्रिकेट पर रहेगा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
U19 World Cup: भारतीय कप्तान यश धुल ने कहा- आगे भी मेरा ध्यान सिर्फ क्रिकेट पर रहेगा
Sun, 06 Feb 2022 09:03 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एंटीगुआ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एंटीगुआ
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 06 Feb 2022 09:03 PM IST
सार
19 साल के यश धुल ने सफलता का श्रेय टीम प्रयास को देते हुए कहा कि यह उनके और टीम के साथियों के लिए गौरवपूर्ण लम्हा है। इसके साथ ही उन्होंने उपकप्तान शेख रशीद की सराहना भी की।
विज्ञापन
यश धुल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अंडर-19 विश्व कप जीतने के बाद भारतीय कप्तान यश धुल ने भविष्य की योजनाओं पर कहा, वह सिर्फ क्रिकेट खेलना चाहते हैं। उनका ध्यान सिर्फ खेल पर रहेगा। बाकी चीजें अपने आप होती रहेंगी। वह मैच दर मैच चीजों पर ध्यान देंगे। दिल्ली का युवा बल्लेबाज नहीं चाहता कि प्रसिद्धि और प्रशंसा से खेल से उसका ध्यान भंग हो। बता दें कि शनिवार को खिताबी मुकाबले में इंग्लैंड को चार विकेट से हराकर पांचवीं बार विश्व कप जीता। भारत ने इससे पहले 2000, 2008, 2012 और 2018 में अंडर-19 विश्व कप खिताब जीता है।
19 साल के धुल ने सफलता का श्रेय टीम प्रयास को देते हुए कहा कि यह उनके और टीम के साथियों के लिए गौरवपूर्ण लम्हा है। उपकप्तान शेख रशीद की सराहना करते हुए कहा कि रशीद के साथ मैदान के अंदर और बाहर उनके संबंध काफी अच्छे हैं। जब हम फाइनल में एक साथ बल्लेबाजी कर रहे थे तो हम मैच को अंत तक ले जाना चाहते थे और पांच से सात ओवर पहले खत्म करना चाहते थे।
उन्होंने कहा- हम दोनों आउट हो गए लेकिन निशांत सिंधू ने काफी अच्छी पारी खेली। मैदान पर रशीद मुझे सलाह देता रहा और इससे मुझे मदद मिली। इससे मुझे आत्मविश्वास मिला कि मैं सही फैसले कर रहा हूं। धुल ने कहा कि हम सकारात्मक मानसिकता के साथ आगे बढ़े। तेज गेंदबाज एशिया कप से ही हमारे लिए शानदार काम कर रहे हैं। कप्तान ने बावा की तारीफ करते हुए कहा कि उसने आलराउंडर के रूप में अहम भूमिका निभाई है।