फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   U-19 World Cup India Under-19 team got the victory mantra from Virat Kohli before the final against England

U-19 World Cup: अंडर-19 टीम को फाइनल से पहले विराट कोहली से मिला जीत का मंत्र, ऐसे बढ़ाया युवाओं का हौसला

Fri, 04 Feb 2022 12:03 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 04 Feb 2022 12:03 AM IST
सार

भारतीय टीम लगातार चौथी बार खिताबी मुकाबले में अपनी दावेदारी पेश करेगी। टीम इंडिया को फाइनल से पहले 2008 के चैंपियन और मौजूदा समय के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली से जीत का मंत्र मिला है। पूर्व भारतीय कप्तान कोहली ने युवा खिलाड़ियों से बात की है।

विज्ञापन
U-19 World Cup India Under-19 team got the victory mantra from Virat Kohli before the final against England
भारतीय अंडर-19 टीम फाइनल में इंग्लैंड से खेलेगी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारतीय टीम इंग्लैंड से भिड़ेगी। खिताबी मुकाबला शनिवार (पांच फरवरी) को एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्डस स्टेडियम में खेला जाएगा। इंग्लिश टीम 24 साल बाद अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है। वहीं, भारतीय टीम लगातार चौथी बार खिताबी मुकाबले में अपनी दावेदारी पेश करेगी। टीम इंडिया को फाइनल से पहले 2008 के चैंपियन और मौजूदा समय के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली से जीत का मंत्र मिला है। पूर्व भारतीय कप्तान कोहली ने खिलाड़ियों से बात की है।
विज्ञापन


कोहली भारतीय टीम के साथ अहमदाबाद में हैं। वहां टीम इंडियावेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। कोहली ने अंडर-19 टीम के खिलाड़ियों से ‘जूम’ कॉल पर बात की। उन्होंने कप्तान यश ढुल, राजवर्धन हंगारगेकर और कौशल ताम्बे को फाइनल में पहुंचने पर बधाई दी। उन्होंने इस दौरान जूनियर खिलाड़ियों को फाइनल में खेलने का मतलब बताया।
विज्ञापन


इसका अब तक पता नहीं चला है कि कोहली से अंडर-19 टीम के खिलाड़ियों से बात करने का अनुरोध किसने किया। माना जा रहा है कि इसके पीछे बीसीसीआई सचिव जय शाह या टीम के साथ मौजूद राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण हो सकते हैं। कोहली से बात करने के बाद जूनियर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

U-19 World Cup India Under-19 team got the victory mantra from Virat Kohli before the final against England
कौशल ताम्बे ने विराट के साथ बातचीत का स्क्रीनशॉट शेयर किया। - फोटो : सोशल मीडिया
राजवर्धन हंगारगेकर ने अपने इंस्टाग्राम पर बातचीत के अनुभव को शेयर किया। उन्होंने लिखा, ‘‘विराट कोहली भईया आपके साथ करके काफी बेहतर महसूस हुआ। आपसे हमने जो जीवन और क्रिकेट के बारे में जाना है वह आगे काफी काम आएगा। यह हमें बेहतर होने में सहायता करेगा।’’ दूसरी ओर, कौशल ताम्बे ने कहा कि फाइनल से पहले ‘गोट’ ने जरूरी सुझाव दिए। ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम मतलब सर्वकालिक महान व्यक्ति या खिलाड़ी को ‘गोट’ लिखते हैं। इस दौरान अंडर-19 टीम के मुख्य कोच ऋषिकेश कानिटकर भी मौजूद थे।

कोहली की कप्तानी में भारतीय अंडर-19 टीम 2008 में चैंपियन बनी थी। तब उसने मलेशिया में हुए टूर्मामेंट के फाइनल में दक्षिण अफ्रीकी टीम को डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 12 रन से हराया था। भारतीय टीम पहली बार मोहम्मद कैफ की कप्तानी में साल 2000 में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीती थी। उसके बाद कोहली के नेतृत्व में 2008, उन्मुक्त चंद के नेतृत्व में 2012 और पृथ्वी शॉ की कप्तानी में 2018 में चैंपियन बनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed