{"_id":"61f40a23435e1f390952cf92","slug":"u-19-world-cup-india-u19-vs-bangladesh-u19-match-preview-and-prediction","type":"story","status":"publish","title_hn":"U-19 World Cup: बांग्लादेश से पिछला हिसाब बराबर करने का मौका, क्वार्टर फाइनल मैच आज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
U-19 World Cup: बांग्लादेश से पिछला हिसाब बराबर करने का मौका, क्वार्टर फाइनल मैच आज
Sat, 29 Jan 2022 06:53 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 29 Jan 2022 06:53 AM IST
सार
भारतीय अंडर 19 टीम ने अपने पहले ही मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 45 रन से हराया था, वहीं दूसरे मैच में भी भारत ने आयरलैंड को 174 रन के भारी अंतर से हराया था।
विज्ञापन
भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम
- फोटो : twitter@BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईसीसी अंडर 19 विश्व कप 2022 में अब चार बार की चैंपियन टीम इंडिया का मुकाबला क्वार्टरफाइनल में शनिवार को बांग्लादेश से होना है। भारतीय टीम ने अभी तक टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया है और अपने तीनों मैच जीते हैं, वहीं बांग्लादेश ने भी अच्छा खेल दिखाया है।
अब जब दोनों टीमें क्वार्टर फाइनल में आमने-सामने होंगी तो मुकाबला रोचक होने की पूरी उम्मीद है। भारतीय टीम के पास मौका है कि टीम बांग्लादेश को हराकर आगे बढ़े और साल 2020 में मिली हार का बदला भी लिया जा सके।
कप्तान यश की वापसी से टीम मजबूत
भारतीय अंडर 19 टीम ने अपने पहले ही मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 45 रन से हराया था, वहीं दूसरे मैच में भी भारत ने आयरलैंड को 174 रन के भारी अंतर से हराया था। टीम इंडिया का ये प्रदर्शन तब था, जब कप्तान यश धुल सहित भारत के छह खिलाड़ी कोविड पॉजिटिव हो गए थे और मैच से बाहर थे। यश धुल समेत बाकी सभी छह खिलाड़ियों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है और वे अगले मैच में खेलेंगे।
विज्ञापन
हालांकि, पिछले दो मैचों में टीम की कप्तानी करने वाले निशांत सिंधु कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूगांडा के खिलाफ खेले गए आखिरी लीग मैच के बाद सिंधु की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वह नॉकआउट मैचों के लिए टीम के साथ मौजूद नहीं रहेंगे। बाएं हाथ के स्पिनर अनीश्वर गौतम को रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम से जोड़ा गया है। भारतीय टीम ने पिछले मैच में यूगांडा को 326 रन से हराया था।
बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा है कि ज्यादातर खिलाड़ी पूरी तरह ठीक हो चुके हैं और उनके बांग्लादेश के खिलाफ खेलने की पूरी उम्मीद है। हाल ही में एशिया कप में भारत ने बांग्लादेश को मात दी थी। भारत-बांग्लादेश के बीच हुए पिछले पांच मैचों में तीन मुकाबला भारत ने जीता है।