फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   U-19 World Cup hero manjot kalra suspended for 1 year from Ranji Trophy for age-fraud

अंडर-19 वर्ल्ड कप के हीरो पर लटकी तलवार, रणजी ट्रॉफी से एक साल के लिए निष्कासित

Thu, 02 Jan 2020 02:43 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 02 Jan 2020 02:43 AM IST
विज्ञापन
U-19 World Cup hero manjot kalra suspended for 1 year from Ranji Trophy for age-fraud
manjot kalra

पिछले अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में शतक जड़ने वाले बाएं हाथ के ओपनर मनजोत कालरा को बड़ा झटका लगा है। अंडर-16 और अंडर-19 के दिनों में उम्र में कथित धोखाधड़ी करने के लिए डीडीसीए के निवर्तमान लोकपाल ने उन्हें रणजी ट्रॉफी से एक साल के लिए निलंबित कर दिया है। इसी तरह के अपराध में हालांकि दिल्ली की सीनियर टीम के उपकप्तान नीतीश राणा को कुछ समय के लिए छोड़ दिया गया है। दरअसल, यह साबित करने के लिए कि अधिक दस्तावेजों की मांग की गई है कि उन्होंने जूनियर स्तर पर उम्र में धोखाधड़ी की थी।

विज्ञापन


शिवम मावी भी संकट में
एक अन्य अंडर-19 खिलाड़ी शिवम मावी का मामला बीसीसीआई को सौंपा गया है। वह सीनियर क्रिकेट में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हैं। निवर्तमान लोकपाल न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) बदर दुरेज अहमद ने अपने कार्यकाल के अंतिम दिन आदेश पारित किया। उन्होंने कालरा को आयु वर्ग क्रिकेट में दो साल के लिए खेलने से प्रतिबंधित कर दिया है, लेकिन इससे भी महत्वपूर्ण यह है कि उन्हें इस सत्र में रणजी ट्रॉफी में खेलने से रोक दिया गया है।
विज्ञापन

 
धवन की जगह लेने वाले थे कालरा
बीसीसीआई के अनुसार कालरा की उम्र 20 साल 351 दिन है। वह पिछले सप्ताह दिल्ली अंडर-23 की तरफ से बंगाल के खिलाफ खेले थे, जिसमें उन्होंने 80 रन बनाए थे। वह रणजी टीम में शिखर धवन की जगह लेने की कतार में थे, लेकिन अब वह नहीं खेल पाएंगे। राणा के मामले में लोकपाल ने डीडीसीए से उनके स्कूल से पूछताछ करने के लिए कहा है। उन्हें जन्म प्रमाणपत्र से संबंधित विशेष दस्तावेजों को जुटाने और उन्हें अगली सुनवाई में पेश करने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कालरा के मामले में यह भी परेशानी

सवाल यह है कि जब पुराने लोकपाल नहीं हैं तो क्या लोकपाल पद पर नियुक्त किए गए न्यायमूर्ति दीपक वर्मा नए सिरे से जांच करेंगे? किसी को यह भी समझ में नहीं आ रहा है कि कालरा को उम्र में धोखाधड़ी के लिए सीनियर स्तर की क्रिकेट खेलने से क्यों रोका गया है। 

कालरा के माता-पिता पर था आरोपः मनजोत कालरा के माता-पिता पर आरोप था कि उन्होंने अपने बेटे मनजोत कालरा को जूनियर क्रिकेट खिलाने के लिए उसकी जन्मतिथि 1999 बताई थी, जबकि उनकी असली जन्मतिथि 15 जनवरी 1998 है ना कि 15 जनवरी 1999। उस दौरान मनजोत कालरा नाबालिग की श्रेणी में थे तो इसलिए उनके माता-पिता के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हुई थी।

डीडीसीए महासचिव विनोद तिहाड़ा ने कहा, ‘उसे क्लब मैचों में खेलने से भी रोक दिया गया है। अब उसके माता-पिता नए लोकपाल के सामने आदेश बदलने के लिए अपील करेंगे। तब तक डीडीसीए उसे रणजी ट्रॉफी के लिए नहीं चुन सकता। हम कुछ नहीं कर सकते।’ 

पंजाब के खिलाफ होने वाले मैच के लिए चयनकर्ताओं ने धवन और इशांत शर्मा के स्थान पर मध्यक्रम के बल्लेबाज वैभव कांडपाल कांडपाल और तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर सिद्धांत शर्मा को चुना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed