फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Two sets of marquee players who will be auctioned early on Day 1 of the two-day IPL 2025 mega auction

IPL: नीलामी में सबसे पहले इन खिलाड़ियों की लगेगी बोली, दो करोड़ के सर्वोच्च आधार मूल्य में शामिल इतने खिलाड़ी

Fri, 15 Nov 2024 09:29 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 15 Nov 2024 09:29 PM IST
सार

आईपीएल 2025 के लिए होने वाली नीलामी के लिए कुल 1574 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया था, लेकिन आईपीएल आयोजकों ने 1000 खिलाड़ियों की छटनी की और शेष 574 खिलाड़ी 204 खाली स्थानों के लिए बोली में शामिल होंगे।

विज्ञापन
Two sets of marquee players who will be auctioned early on Day 1 of the two-day IPL 2025 mega auction
आईपीएल 2025 - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2025 के लिए होनी वाली खिलाड़ियों की नीलामी के लिए मंच सज चुका है और सऊदी अरब के शहर जेद्दाह में 24 और 25 नवंबर को बड़ी नीलामी होगी। आईपीएल ने शुक्रवार को नीलामी से पहले चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी की। इस बार नीलामी में कुल 574 खिलाड़ी उतरेंगे जिसमें 366 भारतीय और 208 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। 
विज्ञापन

204 स्थानों के लिए लगेगी बोली
आईपीएल 2025 के लिए होने वाली नीलामी के लिए कुल 1574 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया था, लेकिन आईपीएल आयोजकों ने 1000 खिलाड़ियों की छटनी की और शेष 574 खिलाड़ी 204 खाली स्थानों के लिए बोली में शामिल होंगे। आईपीएल आयोजकों ने साथ ही बताया कि नीलामी भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे से होगी। नीलामी में कुल 81 खिलाड़ी ऐसे हैं जिनका आधार मूल्य दो करोड़ रुपये है। यह सर्वोच्च आधार मूल्य वाले खिलाड़ी हैं। इसका मतलब है कि नीलामी के समय का टकराव भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मुकाबले से नहीं होगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच 22 नवंबर से पर्थ में खेला जाना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे पहले मार्क्यू खिलाड़ी उतरेंगे
नीलामी में सबसे पहले मार्क्यू (Marquee) खिलाड़ी उतरेंगे। इन्हें छह-छह के दो सेटों में बांटा गया है। सबसे पहले इंग्लैंड के बल्लेबाज जोस बटलर की बोली लगेगी जिनका आधार मूल्य दो करोड़ रुपये है। बटलर को राजस्थान रॉयल्स ने रिटेन नहीं किया था। इसके बाद भारत के श्रेयस अय्यर उतरेंगे जिनका आधार मूल्य भी दो करोड़ रुपये है। श्रेयस ने अपनी कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को आईपीएल 2024 का खिताब दिलाया था, लेकिन टीम ने आगामी सीजन के लिए उन्हें रिटेन नहीं किया। इन दो बल्लेबाजों के अलावा ऋषभ पंत, कैगिसो रबादा, अर्शदीप सिंह और मिचेल स्टार्क की बोली लगेगी। इन छह खिलाड़ियों के बाद दूसरे सेट में युजवेंद्र चहल, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मिलर, केएल राहुल, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज नीलामी टेबल पर उतरेंगे। सभी 12 मार्क्यू खिलाड़ियों का आधार मूल्य दो करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed