{"_id":"5aec34374f1c1b6d098b7db7","slug":"two-play-off-matches-shifted-to-kolkata-from-pune-in-ipl-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2018: प्ले-ऑफ के दो अहम मुकाबले पुणे से कोलकाता में शिफ्ट, गवर्निंग काउंसिल ने दी जानकारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2018: प्ले-ऑफ के दो अहम मुकाबले पुणे से कोलकाता में शिफ्ट, गवर्निंग काउंसिल ने दी जानकारी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 04 May 2018 03:52 PM IST
विज्ञापन
IPL
आईपीएल के मौजूदा सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए स्टेडियम की उठा-पटक का दौर अभी थमा नहीं है। इसी कड़ी में आईपीएल के दो अन्य मैचों को री-शेड्यूल कर कोलकाता के ईडन गार्डंस में शिफ्ट किया गया है। इससे पहले ये दोनों मुकाबले पुणे में ही खेले जाने थे। इसकी पुष्टि इंडियन प्रीमियर लीग की गवर्निंग काउंसिल ने शुक्रवार को की।
विज्ञापन
गवर्निंग काउंसिल के मुताबिक 23 और 25 मई को होने वाले एलिमिनेटर और क्वालीफायर-2 मैच कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेले जाएंगे। इसकी जानकारी खुद आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन राजीव शुक्ला ने दी।
विज्ञापन
बता दें कि इससे पहले कावेरी जल विवाद और सिक्योरिटी उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए चेन्नई सुपरकिंग्स के सभी मुकाबलों को पुणे के क्रिकेट स्टेडियम में शिफ्ट किया गया था। 67,000 कैपिसिटी वाले इस ईडन गार्डंस स्टेडियम में यह दोनों मुकाबले सेट करने के लिए आपीएल की गवर्निंग काउंसिल ने पूरी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
इस पर बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के ज्वॉइंट सेक्रेटरी अविशेक डालमिया ने गवर्निंग काउंसिल के फैसले का स्वागत किया है। इसके अलावा क्वालीफायर-1 और आईपीएल सीजन-11 का फाइनल मुकाबला क्रमश: 22 और 27 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में ही खेले जाएंगे।