{"_id":"61ae3903e36f8269b25aad6a","slug":"two-members-of-bangladesh-cricket-team-found-corona-positive-after-returning-from-zimbabwe","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ओमिक्रॉन का खतरा: जिम्बाब्वे से लौटी बांग्लादेश टीम की दो खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव, पांच दिन बाद पकड़ में आया संक्रमण","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ओमिक्रॉन का खतरा: जिम्बाब्वे से लौटी बांग्लादेश टीम की दो खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव, पांच दिन बाद पकड़ में आया संक्रमण
Mon, 06 Dec 2021 09:53 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ढाका
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 06 Dec 2021 09:53 PM IST
सार
बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम की दो खिलाड़ी जिम्बाब्वे से लौटने के बाद कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। पांच दिन तक क्वारंटीन रहने के बाद इनके अंदर संक्रमण की पहचान हुई है।
विज्ञापन
बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिम्बाब्वे से लौटी बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम की दो खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। ये दोनों खिलाड़ी महिला वर्ल्डकप क्वालीफायर में शामिल होने के लिए जिम्बाब्वे गई थीं। दोनों खिलाड़ियों को आइसोलेशन में रखा गया है। वहीं बाकी टीम फिर से क्वारंटीन कर दी गई है, क्योंकि टीम की सभी खिलाड़ी क्वारंटीन में साथ रुकी हुई थीं। बांग्लादेश के कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार इन खिलाड़ियों को पांच दिन क्वारंटीन रहने के बाद घर वापस लौटना था, लेकिन दो खिलाड़ियों के पॉजिटिव आने के बाद सभी खिलाड़ियों को फिर से क्वारंटीन कर दिया गया है।
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष के साथ भी इन खिलाड़ियों की मीटिंग थी, लेकिन कोरोना के मामले आने के बाद यह मीटिंग भी रद्द कर दी गई है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बताया कि जिम्बाब्वे से लौटने के बाद एक और तीन दिसंबर को इन खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट किया गया था, लेकिन सभी खिलाड़ियों की रिपोर्ट निगेटिव आई थी।
ओमिक्रॉन के चलते वर्ल्डकप क्वालीफायर रद्द
दक्षिण अफ्रीका में ओमिक्रॉन के चलते महिला वर्ल्डकप का क्वालीफायर बीच में ही रद्द कर दिया गया है। इसके एक दिन बाद ही श्रीलंका महिला टीम की पांच खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव आई थी। हालांकि उनके अंदर संक्रमण की पहचान जल्दी हो गई थी, लेकिन बांग्लादेश की खिलाड़ियों के पांच दिन क्वारंटीन में रहने के बाद संक्रमण की पहचान हुई है। इसके बाद टीम की बाकी खिलाड़ियों में भी संक्रमण होने की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन
वहीं अफ्रीका में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते भारत का दौरा भी स्थगित किया गया है। पहले भारतीय टीम को 17 दिसंबर से टेस्ट सीरीज खेलनी थी, जो अब 26 दिसंबर से शुरू होगी।