{"_id":"659a8302d75f8ab6610f25b7","slug":"two-chapters-closed-one-to-go-warner-thanks-everyone-following-retirement-from-tests-odis-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"David Warner: 'दो अध्याय खत्म, एक बाकी'; टेस्ट और वनडे क्रिकेट से संन्यास के बाद भावुक हुए डेविड वॉर्नर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
David Warner: 'दो अध्याय खत्म, एक बाकी'; टेस्ट और वनडे क्रिकेट से संन्यास के बाद भावुक हुए डेविड वॉर्नर
Sun, 07 Jan 2024 04:24 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 07 Jan 2024 04:24 PM IST
सार
वार्नर ने अंतिम टेस्ट मैच से पहले वनडे क्रिकेट से भी संन्यास की घोषणा की, हालांकि उन्होंने कहा कि अगर 2025 में पाकिस्तान में होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम को उनकी जरूरत पड़ी तो वह उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन
डेविड वॉर्नर को पाकिस्तान की टीम ने शानदार विदाई दी।
- फोटो : ICC/X
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डेविड वॉर्नर ने टेस्ट और वनडे क्रिकेट से संन्यास के बाद भावुक पोस्ट किया है। वार्नर ने उनके साथ खेलने वाले और पूरे करियर में उनका समर्थन करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद दिया। वार्नर ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड के अपने घरेलू मैदान पर तीसरे टेस्ट में पाकिस्तान पर आठ विकेट से जीत हासिल करके अपने टेस्ट करियर का समापन जीत के साथ किया। ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए अपने अंतिम टेस्ट में उन्होंने 34 और 57 के स्कोर बनाए।
वार्नर ने अंतिम टेस्ट मैच से पहले वनडे क्रिकेट से भी संन्यास की घोषणा की, हालांकि उन्होंने कहा कि अगर 2025 में पाकिस्तान में होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम को उनकी जरूरत पड़ी तो वह उपलब्ध रहेंगे। वार्नर के इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर कर लिखा "दो अध्याय बंद हो गए और एक बाकी है। मेरे पास सभी को धन्यवाद कहने के अलावा और कुछ नहीं है। मैं आप सभी से प्यार करता हूं।"
एक आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप, दो आईसीसी क्रिकेट विश्व कप और कई एशेज जीतने वाले वार्नर ने एक महान खिलाड़ी के रूप में क्रिकेट के दो प्रारूपों से संन्यास ले लिया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए अपने आखिरी वनडे में उन्होंने वनडे विश्व कप जीता। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल में भारत को हराकर अपने देश का छठा 50 ओवर का विश्व कप खिताब जीता।
विज्ञापन
वार्नर ने 112 टेस्ट मैचों की 205 पारियों में 44.59 की औसत से 8,786 रन बनाए, जिसमें 26 शतक और 37 अर्द्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 335* है। वह ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट में पांचवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। 161 वनडे मैचों में, वार्नर ने 159 मैचों में 22 शतक और 33 अर्द्धशतक के साथ 45.30 की औसत से 6,932 रन बनाए हैं, वह वनडे मैचों में ऑस्ट्रेलिया के छठे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ वनडे स्कोर 179 है।
वार्नर टी20 खेलना जारी रखेंगे, क्योंकि एक जून से वेस्टइंडीज और अमेरिका में आईसीसी टी20 विश्व कप होना है। उन्होंने 99 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें 99 पारियों में 32.88 की औसत से 2,894 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 24 अर्द्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 100* है। वह इस फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।
वॉर्नर ने कुल 372 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की 463 पारियों में 42.49 की औसत से 49 शतक और 94 अर्द्धशतक के साथ 18,612 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 335* है। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

View this post on Instagram