फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   twitterati erupts as india beat sri lanka in fifth odi

सोशल मीडिया:विराट ऐसे रिकॉर्ड बनाते हैं जैसे टेप की रिकॉर्डिंग कर रहे हों

Mon, 04 Sep 2017 07:38 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Mon, 04 Sep 2017 07:38 AM IST
विज्ञापन
twitterati erupts as india beat sri lanka in fifth odi
विराट कोहली - फोटो : icc
विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के पांचवें व अंतिम वन-डे में अपने करियर का 30वां शतक लगाकर टीम इंडिया को 5-0 से सीरीज जीत दिलाई। रिकॉर्ड्स की दृष्टी से टीम इंडिया के लिए यह सीरीज स्पेशल रही। कोहली ने सबसे कम पारियों में 30वां वन-डे शतक जमाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया तो धोनी 100 स्टंपिंग करने वाले विश्व के पहले विकेटकीपर बने। वहीं तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (15 विकेट) किसी द्विपक्षीय सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विश्व के पहले गेंदबाज बने।
विज्ञापन


विराट कोहली ने लक्ष्य का पीछा करते हुए करियर का 19वां वन-डे शतक जमाया। इसके साथ ही उन्होंने साल 2017 में सिर्फ 18 मैचों में एक हजार रन पूरे किए। यही नहीं, कोहली ने लिस्ट ए करियर में 10,000 रन भी पूरे किए।
विज्ञापन


बहरहाल, टीम इंडिया की जीत के बाद ट्विटर पर बधाइयों का सैलाब आया, आईए नजर डालते हैं कि किस प्रकार टीम को बधाई दी गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 


(लक्ष्य का पीछा करते समय कोहली की पारी देखना मेरे लिए विशेष रहा)
 


(कौन कहता है कि रोशनी दो बार नहीं चमकती? आज ये 100वीं बार चमकी, शाबाश एमएस धोनी, इसे आने देते रहिएगा)
 


(एक और रात, एक और चेस और एक और कोहली शतक, ये विराट कोहली हैं)
 


(वो ऐसा बनाते हैं कि रिकॉर्ड बनाना तो टेप की रिकॉर्डिंग करने जैसा है, पोंटिंग की बराबरी की, सिर्फ एक बल्लेबाज उनसे आगे)
 

 


(माही आप इस खेल में मेरी रूचि बढ़ाने का प्रमुख कारण हो)
 


(धोनी वन-डे में 100 स्टंपिंग करने वाले विश्व के पहले विकेटकीपर हो, लेकिन फर्जी अपील करने के मामले में कुमार संगकारा से 200 बार पीछे हैं)
 


(आजकल विराट और शतकों की बेस्ट जोड़ी है, 28 की उम्र में 30 शतक, बुमराह को मैन ऑफ द सीरीज लेते देख ख़ुशी हुई)
 

 

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed