फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   twitter uproar over sachin tendulkar order of australia award

सचिन के सम्मान से नाराज हैं ऑस्ट्रेलियाई

Tue, 16 Oct 2012 08:32 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 16 Oct 2012 08:32 PM IST
विज्ञापन
twitter uproar over sachin tendulkar order of australia award
भारत दौरे पर आईं ऑस्ट्रेलिया की प्रधानमंत्री जूलिया गिलार्ड ने दुनिया के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया की मानद उपाधि से नवाजे जाने की घोषणा की है। गिलार्ड की इस घोषणा पर ऑस्ट्रेलियाई निवासियों ने रोष प्रकट किया है। कई ऑस्ट्रेलियाई वासियों ने सोशल साइट ट्विटर पर सचिन को ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया की मानद उपाधि देने के विरोध में ट्वीट किया है।
विज्ञापन


कुछ ऑस्ट्रेलियाई इस मौके पर 2008 के हरभजन-साइमंड्स विवाद (मंकीगेट कांड) को भी याद कर रहे हैं। मंकीगेट विवाद तब पैदा हुआ था, जब साइमंड्स ने आरोप लगाया कि हरभजन ने उन पर नस्ली टिप्पणी की थी। तेंदुलकर उन खिलाड़ियों में शामिल थे, जो इस मामले में गवाह के रूप में पेश हुए थे। सचिन ने कहा था कि हरभजन ने हिंदी में ऐसे शब्द का उपयोग किया था, जिसे बोलना अंग्रेजी में मंकी (बंदर) बोलने जैसा दिखाई देता है।
विज्ञापन


पीटर चैंबर्स(Peter Chambers) नामक व्यक्ति ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'गिलार्ड ने तेंदुलकर को ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया से नवाजकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का अपमान किया है। मंकीगेट एक ऑस्ट्रेलियन पर नस्लवादी हमला था। तेंदुलकर याद हैं न?'
विज्ञापन
विज्ञापन


कैमरोन हैमिल्टन (Cameron Hamilton) नामक ऑस्ट्रेलियाई व्यक्ति ने लिखा है, 'ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी शेन वॉर्न मौजूद हैं, तो फिर सचिन तेंदुलकर को ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया क्यूं दिया जा रहा है?'


मालकोलम कोन (Malcolm Conn) ने लिखा है, 'मंकीगेट वाले नस्लवादी प्रकरण में सचिन भी शामिल रहे हैं। इसके बाद भी प्रधानमंत्री जूलिया गिलार्ट तेंदुलकर को ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया से कैसे सम्मानित कर सकती हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed