फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   twitter hit on indian premier league

'बदनाम' आईपीएल में ट्विटर रहा मैन आफ द सीरीज

Sat, 01 Jun 2013 04:01 PM IST
दिवाकर पाण्डेय
दिवाकर पाण्डेय Updated Sat, 01 Jun 2013 04:01 PM IST
विज्ञापन
twitter hit on indian premier league

आईपीएल-6 खत्म भले हो गया हो पर इसके चर्चे अब भी जारी हैं। अगर इसकी एक वजह इस पर लगे फिक्सिंग के दाग हैं तो वहीं कुछ ऐसा भी है जो इसे यादगार बनाता है।

विज्ञापन


इसके दूसरे चेहरे की यह रंगत सोशल वेबसाइट ट्वीटर ने अलग अंदाज में पेश की है। ट्विटर के मुताबिक पूरे सीजन के दौरान आईपीएल से जुड़े करीब 70 लाख ट्वीट किए गए।
विज्ञापन


सोशल साइट ने आईपीएल-6 के दौरान वे ‘टॉप फाइव मूमेंट्स’ जारी किए हैं जबकि प्रति मिनट सबसे ज्यादा ट्वीट किए गए।

ट्विटर की समीक्षा में बाजी आईपीएल के फाइनल ने मारी है। चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए फाइनल मैच का रोमांच बयां करने के लिए प्रति मिनट 5921 ट्वीट की दर से कुल 2,76,831 ट्वीट किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कड़ी में दूसरा नंबर 23 अप्रैल को खेली गई क्रिस गेल की 175 रनों की वह नाबाद पारी रही जो उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ बनाई थी। इस मैच में उन्होंने क्रिकेट का सबसे तेज शतक लगाया था। इस दौरान 2,787 की प्रति मिनट के हिसाब से कुल 1,31,641 ट्वीट किए गए।

इसी तरह 13 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलूर जब चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से दिए 165 रनों का पीछा कर रहा था तब आखिरी गेंद पर उसे दो रन चाहिए थे। अंतिम गेंद पर आरपी सिंह ने रवींद्र जडेजा का कैच पकड़वा दिया।

आरसीबी ने जश्न मनाना शुरू किया ही था कि अंपायर ने नोबॉल का इशारा कर दिया। रंग में भंग पड़ चुका था, दोबारा गेंद फेंकने पर सीएसके ने मैदान मार लिया। तीसरे पायदान पर रहे इन क्षणों के दौरान प्रति मिनट 2407 ट्वीट की दर से कुल 1,17,344 ट्वीट किए गए।


ट्विटर की इस सूची में अगला पल भी काफी रोमांचक है। 6 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और सीएसके के बीच खेले मैच के दौरान केरॉन पोलार्ड ने महेंद्र सिंह धोनी का कैच आश्चर्यजनक तरीके से बाउंड्री पर एक हाथ से ही ले लिया था। लोगों ने इस दौरान प्रति मिनट 2148 ट्वीट की दर से कुल 1,05,088 ट्वीट कर अपना रोमांच शेअर किया। पांचवें स्थान पर भी एक कैच ही रहा।

9 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और डेयरडेविल्स के बीच खेले मैच में मिड ऑफ में खड़े रिकी पोंटिंग ने नॉन स्ट्राइक क्रीज की ओर दौड़ लगाते हुए डाइव मारकर एक अविश्वसनीय कैच पकड़ लिया था। इससे उन्मुक्त चंद आउट हो गए थे। क्रिकेट के दीवानों ने इस दौरान हर मिनट में 2065 की दर से कुल 1,04,108 ट्वीट किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed