{"_id":"62dd7cdeac956e1cbf142197","slug":"twitter-furious-after-arshdeep-singh-didnt-get-chance-in-team-india-2nd-odi-vs-wi-questions-avesh-khan-debut","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs WI: अर्शदीप को फिर नहीं मिला मौका, लोगों ने जताई नाराजगी, टीम मैनेजमेंट से पूछा- सिर्फ घुमाने लाए थे?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs WI: अर्शदीप को फिर नहीं मिला मौका, लोगों ने जताई नाराजगी, टीम मैनेजमेंट से पूछा- सिर्फ घुमाने लाए थे?
Sun, 24 Jul 2022 10:40 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट ऑफ स्पेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट ऑफ स्पेन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 24 Jul 2022 10:40 PM IST
सार
भारतीय कप्तान शिखर धवन ने विंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे के लिए प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया। उन्होंने प्रसिद्ध कृष्णा की जगह आवेश खान को मौका दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। लोगों ने अर्शदीप को मौका नहीं देकर, आवेश को खिलाने के फैसले की आलोचना की है।
विज्ञापन
अर्शदीप सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जा रहा है। इस मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। भारतीय कप्तान शिखर धवन ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया। उन्होंने प्रसिद्ध कृष्णा की जगह आवेश खान को मौका दिया।
विज्ञापन
Arshdeep Singh give a very good performance in t20 debut but i dont know why is still not getting chances........So bad decision by Rahul Dravid ....😐
— Debasis (@Debasis59806786) July 24, 2022
विज्ञापन
इसके बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। ये प्रतिक्रियाएं धवन के फैसले की सराहना के लिए नहीं था, बल्कि लोगों ने धवन और भारतीय टीम मैनेजमेंट की आलोचना की है। दरअसल, बाएं हाथ के युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को टीम मैनेजमेंट ने एक बार फिर मौका नहीं दिया। वहीं, आवेश खान का भी यह डेब्यू वनडे है। ऐसे में लोगों का कहना है कि अर्शदीप, जिन्होंने टी-20 में शानदार डेब्यू किया था, उन्हें मौका दिया जाना चाहिए थे।
अर्शदीप सिंह इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 में गेंदबाजी करते हुए
- फोटो : सोशल मीडिया
अर्शदीप ने इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में टी-20 में डेब्यू किया था और अपनी स्विंग से इंग्लिश बल्लेबाजों को खूब परेशान किया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने और कई पूर्व क्रिकेटर्स ने अर्शदीप की खूब तारीफ की थी। उनका मानना था कि यह गेंदबाज प्रतिभा का धनी है और वेरिएशन मास्टर है। एक्सपर्ट्स का मानना था कि अर्शदीप किसी भी तरह की स्विंग कराने में सक्षम हैं। वहीं, भारतीय टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा ने भी अर्शदीप की तारीफ की थी।
Arshdeep robbed 😭
— Ashubh man bill Popa 😎🔥 (@69popa_) July 24, 2022
शंकर नाम के सोशल मीडिया यूजर ने टीम मैनेजमेंट और कोच राहुल द्रविड़ की आलोचना करते हुए कहा- क्या वह सिर्फ घूमने आए हैं? आयरलैंड से लेकर वेस्टइंडीज टूर तक अर्शदीप को तीन टूर पर सिर्फ एक मैच में खिलाया गया है। टी-20 डेब्यू पर अर्शदीप ने दो विकेट लेकर सबको प्रभावित किया था। अब उनके भविष्य का क्या होगा? आवेश का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है, फिर भी उन्हें क्यों मौके मिल रहे हैं?
वहीं, सिमर नाम के यूजर ने लिखा- फिर से अर्शदीप को मौका नहीं मिला और अन्याय होना जारी है। आवेश ने डेब्यू वनडे में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मुकाबले में छह ओवर में नौ की इकोनॉमी से 54 रन लुटाए हैं और कोई विकेट हासिल नहीं किया है। आवेश ने अब तक टी-20 अंतरराष्ट्रीय में नौ मैचों में आठ विकेट लिए हैं।
भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला वनडे तीन रन से जीता था। उस मैच में प्रसिद्ध कृष्णा की गेंदबाजी भी खराब रही थी और उन्होंने नौ ओवर में 62 रन लुटाए थे। तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारत 1-0 से आगे है।
भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला वनडे तीन रन से जीता था। उस मैच में प्रसिद्ध कृष्णा की गेंदबाजी भी खराब रही थी और उन्होंने नौ ओवर में 62 रन लुटाए थे। तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारत 1-0 से आगे है।