फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Twitter celebrates Alastair Cook famous century in his farewell Test

एलिस्टर कुक के सजदे में झुका सोशल मीडिया, ब्रेट ली समेत दिग्गज क्रिकेटरों ने दी बधाई

Mon, 10 Sep 2018 09:45 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 10 Sep 2018 09:45 PM IST
विज्ञापन
Twitter celebrates Alastair Cook famous century in his farewell Test
cook

इंग्लैंड के महान बल्लेबाज एलिस्टर कुक ने सोमवार को टीम इंडिया के खिलाफ अपने करियर का आखिरी व अंतिम टेस्ट खेलते हुए इतिहास रच दिया। उन्होंने टीम इंडिया के खिलाफ ओवल में खेले गए पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पांचवें व अंतिम मैचों की दूसरी पारी में 147 रन की यादगार पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने विश्व क्रिकेट के कई कीर्तिमान भी अपने नाम किए।  

विज्ञापन


बहरहाल, कुक की इस यादगार व विदाई पारी से पूरा क्रिकेट जगत खुश हैं। कुक को सोशल मीडिया पर ऑस्ट्रेलिया के महान खिलाड़ी ब्रेट ली समेत विश्व के दिग्गज क्रिकेटरों ने बधाई दी। चलिए गौर करते हैं की कुक को किस प्रकार बधाई दी गई:
विज्ञापन


ब्रेट ली ने लिखा, 'कुक को इस यादगार पारी के लिए शुक्रिया।'
 
 


हर्षा भोगले ने लिखा, 'आपकी आखिरी पारी में भी शतक और ऐसा लगता है कि यह उत्साह कभी खत्म नहीं होगा। जैसा की जो रूट ने कहा, 'सितारों में लिखा जाएगा कुक का नाम'। एलिस्टर कुक के लिए क्या पल है।'
 




संजय मांजरेकर ने लिखा, 'एलिस्टर कुक ने 160 टेस्ट और 92 वन-डे खेले हैं। वह एक बेहतरीन टेस्ट क्रिकेटर हैं। इमसें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि इंग्लैंड उनसे इतना प्यार करता है।'
   


माइकल वॉन ने लिखा, ' हम सभी जो कि आज किस्मत से यहां है इसे हमेशा याद रखेंगे, अगर कोई शख्स इस तरह के अभिवादन का हकदार है तो वो कुक है, कहानियां सच भी होती हैं।'
 





अंजुम चोपड़ा ने लिखा, 'यादगार पल! इंग्लैंड के लिए आखिरी मैच में भी शतकीय पारी। जो रूट ने भी क्या कमाल की पारी खेली है।'
 



 



 


   


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed