VIDEO: हार के बाद पाक में लोग तोड़ने लगे टीवी
भारत ने वर्ल्ड कप के महामुकाबले में पाकिस्तान को 76 रनों से हरा दिया है। पिछले 23 सालों में यह भारत की लगातार छठी जीत है। इस जीत के साथ ही भारत ने हर बार वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को हराने का रिकॉर्ड कायम रखा है।
वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान टीम के समर्थक इस हार को पचा नहीं पा रहे हैं और अपना आपा खो बैठे हैं। पाकिस्तानी समर्थक हार से इस कदर बौखला उठे हैं कि उन्होंने अपने टीवी सेट भी तोड़ने शुरू कर दिए हैं।
224 रनों में सिमटी टीम
टीम इंडिया से मिले 301 रनों के विशाल लक्ष्य के जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम 47 ओवर में 224 रन बनाकर आउट हो गई। कप्तान मिस्बाह उल हक ने सर्वाधिक 76 रन बनाए।
भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने लाजवाब गेंदबाजी करते हुए 35 रन देकर 4 विकेट झटके। शमी के अलावा उमेश यादव और मोहित शर्मा ने 2-2 विकेट झटके।
इससे पहले भारत ने 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 300 रन बनाए। कोहली ने सर्वाधिक 107 रनों (8 चौका) की पारी खेली। कोहली के अलावा सुरेश रैना ने 56 गेंदों में 74 रन (5 चौका और 3 छक्का) बनाए। धवन ने 73 रनों की पारी खेली।