फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Tushar Deshpande has slammed reports of his recovery time getting extended by another two to three months

IPL: तुषार देशपांडे ने चोटिल होने की खबरों को खारिज किया, गलत खबरें चलने पर भड़के; सोशल मीडिया पर जताई नाराजगी

Sat, 18 Jan 2025 01:56 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 18 Jan 2025 01:56 PM IST
सार

तुषार ने पिछले साल जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय में डेब्यू किया था। उन्होंने दोनों मैचों में एक-एक विकेट लिए थे और उनकी इकॉनोमी 9.16 की रही थी।

विज्ञापन
Tushar Deshpande has slammed reports of his recovery time getting extended by another two to three months
तुषार देशपांडे - फोटो : BCCI

विस्तार

तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे ने उन रिपोर्ट्स को खारिज किया है जिसमें यह दावा किया गया था कि उन्हें चोट से उबरने में अभी दो से तीन महीने तक का समय लगेगा। तुषार की सितंबर 2024 में लंदन में टखने की सर्जरी हुई थी और वह तब से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी नहीं कर सके हैं। तुषार ने पिछले साल ही टी20 अंतरराष्ट्रीय में डेब्यू किया था।
विज्ञापन

तुषार को लेकर पिछले कुछ दिन से खबरें चल रही थी, लेकिन इस गेंदबाज ने इन खबरों को खारिज किया। तुषार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा, फर्जी खबर। पोस्ट करने से पहले खबर को प्रमाणित न करना गलत है। मैं इसे पेज पर कुछ अतिरिक्त व्यूज प्राप्त करने के लिए एक बहुत सस्ते कदम के रूप में देखता हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जिम्बाब्वे के खिलाफ किया था डेब्यू 
तुषार ने पिछले साल जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय में डेब्यू किया था। उन्होंने दोनों मैचों में एक-एक विकेट लिए थे और उनकी इकॉनोमी 9.16 की रही थी। तुषार के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने पिछले कुछ सीजन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए खेले, लेकिन आईपीएल 2025 में तुषार राजस्थान रॉयल्स का प्रतिनिधित्व करते नजर आएंगे। आईपीएल के पिछले सत्र में तुषार ने सीएसके के लिए 13 मैचों में 17 विकेट लिए थे।
विज्ञापन

राजस्थान का करेंगे प्रतिनिधित्व 
सीएसके को आईपीएल 2023 जिताने में उन्होंने योगदान दिया था। तुषार ने 16 मैचों में 21 विकेट लिए थे। ओवरऑल अपने डेब्यू के बाद से तुषार ने 36 मैचों में 42 विकेट लिए हैं। आईपीएल 2025 के लिए हुई मेगा नीलामी में तुषार को राजस्थान ने 6.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। उनका आधार मूल्य एक करोड़ रुपये था। तुषार चोट के कारण रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सीजन में नहीं खेल सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed