{"_id":"7e7d2c02-e002-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"tri-series-west-indies-sri-lanka-cricket-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेल का शतक, वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को 6 विकेट से धोया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
गेल का शतक, वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को 6 विकेट से धोया
किंग्सटन
Updated Sat, 29 Jun 2013 03:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किंग्सटन में खेले जा रहे त्रिकोणीय सीरीज के पहले मैच में मेजबान टीम वेस्टइंडीज ने ओपनर क्रिस गेल के शानदार शतक की बदौलत श्रीलंका को आसानी से हराकर टूर्नामेंट में जीत से आगाज किया।
विज्ञापन
209 रनों के लक्ष्य वेस्ट इंडीज ने मात्र 37.5 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।
क्रिस गेल मात्र 100 गेंदों पर 109 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें श्रीलंका के स्पिनर अजंथा मेंडिस ने आउट किया। इससे पहले वेस्टइंडीज का पहला विकेट जॉनसन चार्ल्स के रूप में गिरा। चार्ल्स 29 रन बनाकर रंगना हेराथ की गेंद पर आउट हुए।
विज्ञापन
इसके अलावा डेरेन ब्रावो 27 और कीरोन पोलार्ड 0 रन पर आउट हुए। श्रीलंका की ओर से नुवान कुलशेखरा, अजंथा मेंडिस और रंगना हेराथ को एक-एक विकेट मिला।
मैच का स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें
विज्ञापन
इससे पहले टॉस हाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की पूरी टीम 48.3 ओवर में 208 रन बनाकर आउट हो गई। श्रीलंका की ओर से महेला जयवर्धने(52) और एंजेलो मैथ्यूज(55) ने शानदार बल्लेबाजी की।
इसके अलावा कोई दूसरा बल्लेबाज टिक कर नहीं खेल सका। उपुल थरंगा ने 25 और कुमार संगकारा ने 17 रनों का योगदान दिया।
वेस्टइंडीज की ओर से सुनील नारायण ने सर्वाधिक चार विकेट झटके।
इस सीरीज की तीसरी टीम भारत है। भारत का पहला मुकाबला 30 जून को वेस्ट इंडीज से है।