{"_id":"dd7c387c-df4b-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"tri-series-match-preview-srilanka-and-west-indies","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीलंका और वेस्ट इंडीज का आगाज मैच थोड़ी देर में","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
श्रीलंका और वेस्ट इंडीज का आगाज मैच थोड़ी देर में
किंगस्टन/एजेंसी
Updated Fri, 28 Jun 2013 07:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैंपियंस ट्रॉफी में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद त्रिकोणीय सीरीज में हिस्सा ले रही श्रीलंका और मेजबान वेस्ट इंडीज की टीम किंग्सटन में शुक्रवार को जब आमने सामने होंगी तो दोनों का लक्ष्य पिछली हार और अपनी कमियों को पीछे छोड़ते हुए सीरीज में विजयी आगाज करना होगा।
विज्ञापन
श्रीलंका को चैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में भारत के हाथों आठ विकेट से हार कर बाहर होना पड़ा था जबकि वेस्ट इंडीज की टीम सेमीफाइनल में भी जगह नहीं बना सकी थी।
विज्ञापन
हाल के चैंपियंस ट्रॉफी के प्रदर्शन को देखें तो श्रीलंका का पलड़ा फिलहाल भारी लग रहा है जिसने इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी बेहतरीन टीमों को मात दी जबकि वेस्ट इंडीज ने सिर्फ पाकिस्तान से मैच जीता।
विज्ञापन
हालांकि त्रिकोणीय सीरीज की मेजबानी कर रही कैरेबियाई टीम को अपनी घरेलू जमीन पर घरेलू दर्शकों के सामने खेलने का फायदा मिलने की उम्मीद है।
विंडीज के पास क्रिस गेल के रूप में ‘तुरुप का इक्का’ है जो मैदान पर अपने तूफानी प्रदर्शन के लिए मशहूर हैं। इसके अलावा कीरोन पोलार्ड, पूर्व कप्तान डेरेन सैमी और मार्लोन सैमुअल्स कभी भी मैच का रुख बदलने में सक्षम हैं।
दूसरी तरफ श्रीलंका को सीरीज सीरीज में तिलकरत्ने दिलशान की कमी खल सकती है जो चोट के कारण सीरीज से बाहर चुके हैं। ऐसे में टीम का पूरा दारोमदार कुमार संगकारा, महेला जयवर्धने, कुषल परेरा, लासिथ मलिंगा और रंगना हेराथ पर होगा। भारत का पहला मुकाबला 30 जून को वेस्ट इंडीज से है।