फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   tri-series match preview india vs srilanka

कोहली की कप्तानी में भारत को होगी विराट जीत की आस

Tue, 02 Jul 2013 06:58 PM IST
किंगस्टन/एजेंसी
किंगस्टन/एजेंसी Updated Tue, 02 Jul 2013 06:58 PM IST
विज्ञापन
tri-series match preview india vs srilanka

चैंपियंस ट्रॉफी विजेता भारतीय टीम मेजबान वेस्टइंडीज के हाथों नजदीकी हार झेलने के बाद किंगस्टन में मंगलवार को श्रीलंका के खिलाफ ट्राई सीरीज का अपना दूसरा मैच खेलने उतरेगी।

विज्ञापन


टीम इंडिया पिछली निराशाजनक हार को पीछे छोड़ यह मुकाबला जीतकर विजयी पथ पर वापिस लौटना चाहेगी। कोहली के लिए भी यह मैच बड़ी चुनौती वाला है।

वेस्टइंडीज के हाथों मात्र एक विकेट से मिली शिकस्त ने निश्चित तौर पर इस चैंपियन टीम की आंखें खोल दी होंगी जो अभी तक चैंपियंस ट्रॉफी की जीत की खुमारी से भरी थी।
विज्ञापन


कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आत्मविश्वास के साथ कहा था कि उनका आगाज विजयी होगा लेकिन पहले मैच में नजदीकी हार ने टीम पर जीत की खुमारी के साथ साथ लगातार क्रिकेट खेलते रहने की थकान को भी उजागर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम इंडिया के लिए श्रीलंका के खिलाफ अपने अगले मैच में जीत दर्ज करना हर लिहाज से अहम होगा। टीम इंडिया ने अपने पिछले मैच में मिलाजुला प्रदर्शन किया लेकिन उसके बल्लेबाज काफी संघर्ष करते नजर आए।

ओपनर रोहित शर्मा ने टीम को अच्छी शुरुआत तो दिलाई लेकिन टीम की नई रन मशीन शिखर धवन की बल्लेबाजी में वह धार नहीं दिखी जिसके लिए वह पिछले कुछ समय में ही मशहूर हो गए हैं।

इसके अलावा प्रतिभाशाली बल्लेबाज विराट कोहली, दिनेश कार्तिक, आलराउंडर रवींद्र जडेजा और दिनेश कार्तिक भी टीम के लिए बड़े स्कोर नहीं खडे़ कर सके। ऐसे में जरुरी है कि टीम ब्लू श्रीलंकाई खिलाड़ियों के सामने अपने प्रदर्शन में सुधार के साथ मैदान पर उतरे।

अतिआत्मविश्वास और विपक्षी टीम को कमतर आंकने की भूल भारतीय चैंपियनों को भारी पड़ सकती है। हालांकि भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन पिछले मैच में संतोषजनक रहा।

चैंपियंस ट्रॉफी में भी अहम भूमिका निभाने वाले टीम के गेंदबाजों ने कैरेबियाई खिलाड़ियों को भी रोकने का हर संभव प्रयास किया और उम्मीद है कि उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, इशांत शर्मा श्रीलंका के खिलाफ भी अपनी घातक गेंदबाजी जारी रखेंगे।

दूसरी ओर त्रिकोणीय सीरीज में वेस्टइंडीज के हाथों ओपनिंग मुकाबले में छह विकेट से शिकस्त झेल चुकी श्रीलंकाई टीम के पास इस बार खुद को साबित करने का यह अच्छा मौका है। पूरी उम्मीद है कि श्रीलंका इस मौके का फायदा उठाकर भारत के खिलाफ जबरदस्त वापसी करे।

टीम के पास उपूल थरंगा, माहेला जयवर्धने, कप्तान एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चांडीमल, कुमार संगकारा जैसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं लेकिन उसके निचले क्रम के बल्लेबाजों को अपने प्रदर्शन में सुधार की जरूरत है। इसी के साथ गेंदबाजी में भी इस समय श्रीलंका को व्यापक सुधार करने की जरूरत है।


वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछले मुकाबले में श्रीलंका के गेंदबाजों लसित मलिंगा, अजंता मेंडिस, रंगना हेरात, नुवान कुलशेखरा ने जिस तरह से रन लुटाए उससे साफ है कि भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ यदि श्रीलंका ने गेंदबाजी क्रम में सुधार नहीं किया तो उसके लिए अपनी हार का क्रम तोड़ना कठिन हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed