फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Tri Nation Series: India to Take on Bangladesh in final

खिताब के लिए टीम इंडिया और बांग्लादेश में होगी 'आखिरी जंग'

Wed, 25 Nov 2015 06:01 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 25 Nov 2015 06:01 PM IST
विज्ञापन
Tri Nation Series: India to Take on Bangladesh in final

ऑफ स्पिनर सईद सरकार (6 रन पर 3 विकेट) और सालेह अहमद शावोन गाजी (32 रन पर 3 विकेट) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराकर अंडर-19 त्रिकोणीय वनडे सीरीज के फाइनल में प्रवेश कर लिया है जहां उसका सामना भारत से होगा।

विज्ञापन


कोलकाता में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी अफगानिस्तान की टीम इस ‘करो या मरो’ वाले मैच में 26.2 ओवर में 99 रन पर ढेर हो गई। उसकी ओर से तारिक स्टेनिकजई ने सबसे अधिक 27 रन बनाए। बांग्लादेश ने इसके बाद 25 से भी कम ओवरों में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन


बांग्लादेश का स्कोर 7.2 ओवर में 2 विकेट पर 29 रन था लेकिन कप्तान मेंहदी हसन मिराज (नाबाद 37) और नजमुल हुसैन शांतो (नाबाद 38) ने तीसरे विकेट के लिए 72 रन की अटूट साझेदारी निभाई जिससे उसकी टीम 24.3 ओवर में लक्ष्य तक पहुंचकर बोनस अंक हासिल करने में सफल रही। अफगानिस्तान की टीम इस टूर्नामेंट में एक भी जीत नहीं दर्ज कर प्राई। बांग्लादेश ने 9 अंकों के साथ फाइनल में प्रवेश किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हैट्रिक जीत के साथ युवा टीम इंडिया पहुंची थी फाइनल में

Tri Nation Series: India to Take on Bangladesh in final

सुंदर वाशिंगटन (25 रन पर 2 विकेट और 50 रन) के हरफनौला खेल की बदौलत भारत ने मंगलवार को अपने तीसरे लीग मुकाबले में बांग्लादेश को 4 विकेट से हराकर अंडर-19 त्रिकोणीय सीरीज वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना लिया था।

मौजूदा टूर्नामेंट में भारत की लगातार यह तीसरी जीत है। बांग्लादेश की ओर से रखे गए 223 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मेजबान टीम ने 8 गेंद शेष रहते 6 विकेट पर विजयी लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत की ओर से ऋषभ पंत (26 गेंदों पर 31 रन) और इशान किशन (14 गेंद पर 24 रन) ने भारत को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 33 गेंदों पर 67 रनों की साझेदारी की।

एक समय भारत के 116 रन पर 4 विकेट गिर चुके थे। इसके बाद सुंदर और अमनदीप खरे (41) ने पारी को संभाला और 69 रनों की साझेदारी कर टीम को मुश्किल स्थिति से निकाला। कप्तान विराट सिंह 21 रन बनाकर आउट हुए। महिपाल लोमोर 19 और मयंक डागर 11 रन पर नाबाद लौटे।

इससे पहले, बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान मेहदी हसन मिराज के 87 रन और सैफ हसन के 33 रनों की बदौलत निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट पर 222 रन बनाए। उसकी ओर से मिराज ने सबसे अधिक दो विकेट झटके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed