{"_id":"64a57d58aaf201b888035005","slug":"travis-head-wanindu-hasaranga-and-sean-williams-nominated-for-june-player-of-the-month-award-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"ICC POTM: जून के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनने के तीन दावेदार, भारत से आईसीसी ट्रॉफी छीनने वाला खिलाड़ी भी शामिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ICC POTM: जून के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनने के तीन दावेदार, भारत से आईसीसी ट्रॉफी छीनने वाला खिलाड़ी भी शामिल
Wed, 05 Jul 2023 07:55 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 05 Jul 2023 07:55 PM IST
सार
श्रीलंका के वनिंदू हसरंगा और जिम्बाब्वे के सीन विलियम्स के साथ ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड जून 2023 के प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए नामित किए गए हैं। ट्रेविस हेड ने शानदार शतक लगाकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत से जीत छीन ली थी।
विज्ञापन
ट्रेविस हेड
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के उभरते सितारे ट्रेविस हेड, जिम्बाब्वे के अनुभवी सलामी बल्लेबाज सीन विलियम्स और श्रीलंका के एक स्टार ऑलराउंडर वनिंदू हसरंगा को जून के महीने में शानदार प्रदर्शन के चलते आईसीसी पुरुष प्लेयर ऑफ द मंथ पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है। हेड ने टेस्ट क्रिकेट में भारत और इंग्लैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भारत की हार की सबसे बड़ी वजह बने। वहीं, सीन विलियम्स और हसरंगा ने वनडे विश्व कप क्वालिफायर में लाजवाब प्रदर्शन किया।
ट्रेविस हेड (ऑस्ट्रेलिया)
पिछले महीने भारत के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के दौरान हेड चमके थे। बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज ने शानदार शतक बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी। हेड ने जब क्रीज में प्रवेश किया तब ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 76/3 पर था। इसके बाद उन्होंने सिर्फ 174 गेंदों में 163 रन की पारी खेलकर अपनी टीम को पहला विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। इसके बाद एशेज सीरीज के दौरान एजबेस्टन में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में शानदार अर्धशतक लगाया और अपनी टीम की जीत में योगदान दिया।
सीन विलियम्स (जिम्बाब्वे)
जिम्बाब्वे के इस अनुभवी खिलाड़ी के लिए जून का महीना यादगार रहा। उन्होंने अपनी घरेलू जमीन में आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप क्वालिफायर टूर्नामेंट में तीन शतक जड़े। इस बल्लेबाज ने नेपाल के खिलाफ नाबाद 102* रनों की पारी के साथ धमाकेदार शुरुआत की और उसके बाद नीदरलैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ मैचों में 91 और 23 के स्कोर बनाए। इसके बाद 36 साल के विलियम्स ने अमेरिका के खिलाफ शानदार 174 रन बनाए और फिर ओमान के खिलाफ 142 रन बनाए। हालांकि, विलियम्स के शानदार प्रदर्शन के बावजूद उनकी टीम भारत में होने वाले विश्व कप के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई।
विज्ञापन
वनिंदू हसरंगा (श्रीलंका)
श्रीलंका के स्टार ऑलराउंडर हसरंगा ने जून के महीन में वनडे क्रिकेट में लगातार तीन बार पांच विकेट लेने का कारनामा किया। वह पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज वकार यूनिस के बाद ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे गेंदबाज हैं। हसरंगा ने जिम्बाब्वे में चल रहे आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप क्वालिफायर टूर्नामेंट के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। हसरंगा ने इस टूर्नामेंट में कुल 20 विकेट लिए हैं और फिलहाल सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। हसरंगा की फॉर्म ने श्रीलंका को 50 ओवर के विश्व कप में जगह दिलाने में मदद की।