फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Travis Head said that he finds Test cricket the easiest while expectation makes T20 cricket the hardest

AUS vs ENG: ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने इस प्रारूप को बताया सबसे कठिन, टेस्ट के लिए कही ये बात; जानें

Sat, 21 Sep 2024 08:36 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 21 Sep 2024 08:36 PM IST
सार

हेड ने कहा कि टी20 में बल्लेबाजों को ऊंचे स्ट्राइक रेट से रन बनाना होता है। उन्होंने कहा, मैं टी20 को सबसे कठिन प्रारूप मानता हूं क्योंकि इसमें रन बनाने का दबाव होता है। आप जब भी बल्लेबाजी के लिए जाते तो आपके उम्मीदें रहती हैं।

विज्ञापन
Travis Head said that he finds Test cricket the easiest while expectation makes T20 cricket the hardest
ट्रेविस हेड - फोटो : Twitter

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड का मानना है कि टी20 क्रिकेट काफी कठिन प्रारूप है क्योंकि इसमें हमेशा उम्मीदें ज्यादा होती है। बाएं हाथ का यह बल्लेबाज पिछले 12 महीने से टी20 में शानदार लय में चल रहा है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय हो या घरेलू क्रिकेट दोनों में अपना प्रभाव छोड़ा है। इस साल अप्रैल में हेड ने आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए इस लीग का चौथा सबसे तेज शतक लगाया था। 
विज्ञापन

हेड ने इसके अलावा स्कॉटलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ भी तेज तर्रार पारी खेली थी। हेड ने कहा कि टी20 में बल्लेबाजों को ऊंचे स्ट्राइक रेट से रन बनाना होता है। उन्होंने कहा, मैं टी20 को सबसे कठिन प्रारूप मानता हूं क्योंकि इसमें रन बनाने का दबाव होता है। आप जब भी बल्लेबाजी के लिए जाते तो आपके उम्मीदें रहती हैं। आशा की जाती है कि हम 130, 140 और 150 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'मैं टेस्ट क्रिकेट का आनंद लेता हूं'
ऑस्ट्रेलिया के लिए 2016 में डेब्यू करने वाले हेड ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट आसान प्रारूप है और इसमें स्थिति को देखते हुए खेलने का समय मिलता है। मालूम हो कि हेड को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के पिछले चक्र के फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। उस वक्त ऑस्ट्रेलिया ने भारत को डब्ल्यूटीसी के फाइनल में हराकर खिताब जीता था। हेड ने कहा, मैं टेस्ट क्रिकेट को कई मायनों में आसान समझता हूं क्योंकि इसमें अगर मैं अच्छा महसूस नहीं कर रहा हूं तो मैं अपनी पारी धीमी कर सकता हूं। इसके अलावा मैं चाहूं तो अपनी पारी को तेज भी कर सकता हूं। इस प्रारूप को कोई रुकावट नहीं है। मैं टेस्ट क्रिकेट का आनंद लेता हूं। हालांकि, तकनीक, परिस्थिति और अन्य चीजों को देखते हुए यह कठिन भी है। लेकिन सीमित ओवरों के प्रारूप में हमेशा उम्मीदें ज्यादा रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed