फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Travis Head reacted to possible rift in Australian camp after Josh Hazlewood was ruled out from the 2nd Test

IND vs AUS: हेजलवुड का बाहर होना ऑस्ट्रेलिया टीम में दरार के दे रहा संकेत? ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी

Mon, 02 Dec 2024 12:37 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 02 Dec 2024 12:37 PM IST
सार

ऐसा माना जा रहा है कि हेजलवुड को पर्थ टेस्ट में 295 रनों से मिली हार के बाद उनके बयान के कारण बाहर का रास्ता दिखाया गया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच छह दिसंबर से एडिलेड में दूसरा टेस्ट मैच खेला जाना है।

विज्ञापन
Travis Head reacted to possible rift in Australian camp after Josh Hazlewood was ruled out from the 2nd Test
जोश हेजलवुड - फोटो : PTI

विस्तार

भारत के खिलाफ पर्थ टेस्ट में मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम में संभावित दरार की खबरों को कंगारू टीम के बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने खारिज कर दिया है। हेड का कहना है कि खिलाड़ी पिछले तीन-चार वर्षों से एक टीम के रूप में अच्छी तरह खेल रहे हैं। इन खबरों को बल उस वक्त मिला जब हेजलवुड कथित रूप से चोटिल होने के कारण एडिलेड में होने वाले दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए। 
विज्ञापन

ऐसा माना जा रहा है कि हेजलवुड को पर्थ टेस्ट में 295 रनों से मिली हार के बाद उनके बयान के कारण बाहर का रास्ता दिखाया गया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच छह दिसंबर से एडिलेड में दूसरा टेस्ट मैच खेला जाना है। भारतीय टीम पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हेड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, जब हम जीत रहे होते हैं, तब भी हमें अपने अंदर देखना होता है। जब आप हारते हैं तो चीजें थोड़ी अलग हो जाती है। तीन-चार साल तक यह टीम साथ रही है और हम आगे जीत की पटरी पर लौटेंगे। खिलाड़ी अच्छी तरह तैयारी कर रहे हैं और हमें दोनों पक्षों से ज्यादा उम्मीदें हैं। 
विज्ञापन

हेजलवुड ने क्या दिया था बयान 
लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआत में कुछ विकेट गंवा दिए थे। इस पर हेजलवुड से सवाल पूछा गया था। उस वक्त उन्होंने कहा था, 'आपको यह सवाल किसी बल्लेबाज से करना चाहिए। मैं अब आराम करूंगा और अगले टेस्ट की तैयारियों में जुट जाऊंगा।' डेविड वॉर्नर, माइकल वॉन और रवि शास्त्री जैसे पूर्व खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया टीम में पड़ी संभावित दरार पर चिंता जाहिर की थी। 

हेड का हालांकि कहना है कि टीम में सभी खिलाड़ी अपनी जिम्मेदारी बखूबी समझते हैं और टीम की जरूरत के अनुसार प्रदर्शन करना चाहते हैं, चाहे गेंदबाज हो या बल्लेबाज। हेड ने कहा, यह कई मायनों में व्यक्तिगत खेल है इसलिए बल्लेबाज अपनी अहमियत समझते हैं। हमें पता है कि अतीत में हमारे गेंदबाजों ने क्या किया है और हमें मुश्किल से उबारा है। ऐसे ही बल्लेबाजी ग्रुप के तौर पर भी हमें पता है कि अगर हम स्कोर बोर्ड में ज्यादा रन खड़े करेंगे तो अच्छी स्थिति में पहुंच जाएंगे। एक बल्लेबाज के तौर पर मेरी कोशिश होती है कि रन बनाऊं और गेंदबाजों के लिए चीजें आसान करूं। 

हेजलवुड की जगह कौन लेगा?
हेजलवुड ने पर्थ टेस्ट में कुल 34 ओवर गेंदबाजी की थी और पांच विकेट झटके थे। पिछले साल एशेज सीरीज में हेडिंग्ले टेस्ट के बाद पहली बार होगा जब हेजलवुड किसी टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे। अनकैप्ड तेज गेंदबाज सीन एबॉट और ब्रेंडन डोगेट को टीम में शामिल किया गया था, लेकिन माना जा रहा है कि स्कॉट बोलैंड प्लेइंग-11 में हेजलवुड की जगह लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed