फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Toughest home venue for Team India's spinners in nagpur
IND Inning
46/2 (4.5 ov)
Target: 172
Shreyas Iyer 6(4)*
Ishan Kishan 8 (6)
IND need 126 runs in 15.1 remaining overs

नागपुर टेस्ट में टीम इंडिया के लिए उसके ही स्पिनर्स हैं 'सिरदर्द'

Tue, 24 Nov 2015 04:29 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 24 Nov 2015 04:29 PM IST
विज्ञापन
Toughest home venue for Team India's spinners in nagpur

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज का तीसरा टेस्ट नागपुर में होने जा रहा है और यह मैच टीम इंडिया के लिए बेहद खास रहेगा क्योंकि यहां पर मिली जीत के साथ ही वह सीरीज पर कब्जा जमा लेगी। 4 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच जो चेन्नई में खेला गया वो बारिश के कारण बुरी तरह से धुल गया और मैच ड्रॉ पर खत्म हो गया।

विज्ञापन


सीरीज के पहले मैच में विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया ने मोहाली में बड़ी जीत हासिल की थी और उसे उम्मीद थी कि चेन्नई में जीत हासिल कर सीरीज में अजेय बढ़त बना लेगी लेकिन लगातार बारिश ने मैच को रद करा दिया। अब सबकी नजर नागपुर टेस्ट पर है जहां मेजबान टीम अजेय बढ़त बनाना चाहेगी तो अफ्रीकी टीम सीरीज में वापस आना चाहेगी।
विज्ञापन


हालांकि नागपुर के जमाथा स्टेडियम में ही इसी अफ्रीकी टीम ने भारत की सरजमीं पर आखिरी बार कोई टेस्ट मैच जीता था। 2010 में भारत को मिली यह हार इस मैदान पर उसकी एकमात्र हार रही है। भारत ने यहां पर 4 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उसे 2 में जीत मिली और एक मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। लेकिन इस मैदान पर भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ी सिरदर्दी खुद उसके फिरकी गेंदबाज होंगे जो यहां पर कभी सफल नहीं रहे अगर वे नाकाम हुए तो भारत के लिए इससे बुरा कुछ नहीं हो सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पिछली बार हाशिम और स्टेन ने ढाया था टीम इंडिया पर कहर

Toughest home venue for Team India's spinners in nagpur

भारत में खेली जा रही सीरीज में लगातार 3 बार दक्षिण अफ्रीकी टीम ऑलआउट हुई है और उसके बल्लेबाज भारतीय फिरकी गेंदबाजों के आगे लगातार संघर्ष कर रहे हैं लेकिन यह मैदान ऐसा है जहां पर अफ्रीकी टीम ने पिछली बार लाजवाब प्रदर्शन किया था।

2010 में खेले गए मैच में अफ्रीकी टेस्ट टीम के कप्तान हाशिम अमला ने 675 मिनट तक बल्लेबाजी की और कुल 473 गेंदों का सामना किया था जो कि भारतीय उपमहाद्वीप में किसी बाहरी खिलाड़ी का भारत में सबसे शानदार प्रदर्शन और ओवरऑल एशिया में तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (जब से गेंद का सामना करने की जानकारी है) रहा। अमला ने उस पारी में 253 रन बनाए थे। यह पारी भारत में किसी विदेशी बल्लेबाज की ओर से खेली गई चौथी सबसे बड़ी पारी भी रही।

भारतीय फिरकी गेंदबाज 2010 में खेली गई सीरीज में अमला पर अंकुश नहीं लगा सके थे। इस सीरीज में उन्होंने 1033 गेंदों का सामना किया और 3 पारियों में सिर्फ एक बार ही आउट हुए। हालांकि इस बार उनका बल्ला नहीं चल रहा और 121 गेंदों में 3 बार आउट हो चुके हैं।

दूसरी ओर, इसी टेस्ट मैच में तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने भी कहर बरपाया था। पहली पारी में स्टेन ने 51 रन देकर 7 विकेट निकाले जो किसी विदेशी तेज गेंदबाज का इस मैदान पर 19 साल बाद सबसे नायाब प्रदर्शन था। उन्होंने इस मैच में 10 विकेट झटके थे।

इस मैदान पर संघर्ष करते रहे हैं भारतीय फिरकी गेंदबाज

Toughest home venue for Team India's spinners in nagpur

टीम इंडिया में शामिल इस समय फिरकी गेंदबाजों के लिए नागपुर का यह मैदान बेहद खराब साबित हुआ है। टीम के फिरकी गेंदबाजों का गेंदबाजी औसत 46.09 के आसपास है। इस मैदान पर टीम में शामिल फिरकी गेंदबाजों ने सिर्फ एक बार ही 10 विकेटों के आंकड़ों को छुआ है। 2008-09 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच में अमित मिश्रा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। आर अश्विन, अमित और रविंद्र जडेजा ने मिलकर 3 मैचों में 11 विकेट झटके हैं।

भले ही इस साल से पहले यह मैदान फिरकी गेंदबाजों के अनुकूल नहीं माना जाता रहा हो लेकिन हाल में खेले गए प्रथम श्रेणी टेस्ट मैचों से यह मैदान फिरकी गेंदबाजों के माकूल होता दिख रहा है जो आर अश्विन, अमित मिश्रा और रविंद्र जडेजा की तिकड़ी के लिए अच्छी खबर हो सकती है क्योंकि इन 3 गेंदबाजों में अमित ने 7 साल पहले सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाते हुए 3 विकेट लिए थे।

2015-16 के घरेलू सत्र की बात करें तो इस मैदान पर 2 प्रथम श्रेणी मैच खेले गए हैं जिसमें फिरकी गेंदबाजों ने 44 विकेट झटके हैं। स्पिनर्स ने 23.36 के औसत से विकेट निकाले जबकि तेज गेंदबाजों के विकेट हासिल करने का औसत 33.54 रहा।

नागपुर के वीसीए, जमाथा में टीम इंडिया की ओर से सबसे सफल टेस्ट भारतीय गेंदबाजों में तेज गेंदबाज इशांत शर्मा हैं जिन्होंने अब तक 14 विकेट लिए हैं। इशांत ने 4 टेस्ट मैचों में 23.50 की औसत से विकेट लिए हैं। 2010 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में 43 रन देकर 4 विकेट निकाले। वहीं स्थानीय तेज गेंदबाज उमेश यादव 6 प्रथम श्रेणी मैचों से 16 विकेट लिए जो इस मैदान के सबसे सफल गेंदबाज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed