{"_id":"1d09c222-3879-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"tough-task-to-win-kolkata-test-with-this-team-combination","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस टीम के साथ कोलकाता टेस्ट जीतना टेढी खीर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इस टीम के साथ कोलकाता टेस्ट जीतना टेढी खीर
पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 27 Nov 2012 03:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगता है मुंबई में मिली शर्मनाक हार ने कम से कम चयनकर्ताओं को तो नहीं झकझोरा है। अगर ऐसा हुआ होता तो तीसरे टेस्ट के लिए टीम में बड़े बदलाव देखने को जरूर मिलते। 1-1 से बराबरी के बाद तीसरे टेस्ट के लिए कमोबेश वही टीम रखी गई है जो मुंबई में शर्मनाक हार का कारण बनी।
विज्ञापन
भारतीय चयनकर्ताओं ने केवल तीसरे टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया का चयन किया। अनफिट उमेश यादव की जगह अशोक डिंडा को टीम में शामिल किया गया है। हरभजन सिंह कोलकाता में अपना सौंवा टेस्ट मैच खेलेंगे। एक खिलाड़ी के तौर पर यह उनके लिए मील का पत्थर साबित होगा। भज्जी कोलकाता के स्टार रह चुके हैं। 2001 में हरभजन ने ऑस्ट्रेलिया का विजय रथ रोकने में अहम भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर और जहीर खान की बात करें तो इनका अंतिम 11 में स्थान पक्का है। बावजूद इसके कि उनका पिछला प्रदर्शन इस लायक नहीं था। यह दोनों खिलाड़ी आने वाले मैचों में अपनी जगह बनाने के लिए अपनी पूरी ताकत तो लगा देंगे लेकिन यही दबाव एक बार फिर उन्हें फ्लॉप कर सकता है।
विज्ञापन
मध्यक्रम में धोनी, युवराज और कोहली की हालत पहले से ही पतली है। ये सभी खिलाड़ी अभी तक 5 दिन के टेस्ट मैच के लिए पूरी तरह तैयार नहीं दिखते हैं।
अंत में दारोमदार स्पिन गेंदबाजों पर ही आ जाता है। पहले दो टेस्ट में स्पिन गेंदबाजों ने अपनी जमीं पर औसत प्रदर्शन किया है। अश्विन और हरभजन ऑफ स्पिन के साथ कमोबेश एक जैसी ही गेंदबाजी करते हैं इसलिए दोनों इंग्लैंड के लिए खतरा नहीं बन पा रहे हैं।
बतौर धोनी अश्विन इस समय टीम के मुख्य स्पिनर हैं और अगर भज्जी को नहीं उतारते तो उन्हें टीम में रखा क्यों? कहीं न कहीं चयनकर्ताओं ने टीम में एक लेग स्पिनर का चयन न कर अगला टेस्ट भी न जीतने की मंशा जाहिर कर दी है!
कोलकाता टेस्ट के लिए टीम इंडियाः
महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, चेतेश्वर पुजारा, गौतम गंभीर, विराट कोहली, युवराज सिंह, आर. अश्विन, हरभजन सिंह, अशोक डिंडा, प्रज्ञान ओझा, इशांत शर्मा, जहीर खान, मुरली विजय, अजिंक्य रहाणे।