फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   toss will play importatnt role on mumbai spinning track

मुंबई में स्पिन के 'मायाजाल' के बीच टॉस की अहम भूमिका

Thu, 22 Nov 2012 05:35 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
पंकज श्रीवास्तव Updated Thu, 22 Nov 2012 05:35 PM IST
विज्ञापन
toss will play importatnt role on mumbai spinning track

भारत ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टेस्ट नवंबर 2011 में खेला था। यह मैच ड्रा हुआ। इस मैच में भारतीय टीम को अंतिम दिन समय पूरा होने तक केवल 1 रन न बना पाने के कारण ड्रा खेलना पड़ा था। इस मैच में भारत ने टॉस हारा था। वेस्टइंडीज ने भारत को चौथी पारी में जीत के लिए 243 रनों का लक्ष्य दिया जिसके जवाब में टीम इंडिया 9 विकेट के नुकसान पर 242 रन ही बना पाई थी।

विज्ञापन


इससे पहले टीम इंडिया वानखेड़े में 2006 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेला था। इस मैच में द्रविड़ कप्तान थे। द्रविड़ ने टॉस जीता और इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। भारत को यह मैच जीतने के लिए 313 रन बनाने थे। भारत के पास यह मैच जीतने के लिए 5 सत्र था लेकिन टीम इंडिया केवल 100 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन


माना जा रहा है अहमदाबाद टेस्ट में नौ विकेट से मिली शानदार जीत से उत्साहित कि टीम इंडिया वानखेडे स्टेडियम में दूसरे क्रिकेट टेस्ट में उतरेगी तो उसका लक्ष्य इंग्लैंड को एक बार फिर स्पिन के मायाजाल में फंसाकर सीरीज में 2-0 की बढत हासिल करना होगा। लेकिन इस मैदान पर पिछले दोनों रिकॉर्ड को देखें तो टीम इंडिया का बाद में बल्लेबाजी करना उसके खिलाफ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतलब कि भारत को अगर यह मैच जीतना है तो उसे हर हाल में पहले बल्लेबाजी करना होगा। कहीं ऐसा न हो कि टीम इंडिया को बाद में बल्लेबाजी करनी पड़े तो इंग्लैंड स्पिन की बाजी मार ले जाए। इस बात की पूरी संभावना है कि इंग्लैंड इस मैच में 2 नियमित स्पिनर के साथ उतरेगा। इंग्लैंड के स्पिनर स्वान और मोंटी पनेसर भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं। तो, क्या यह माना जाए कि इस मैच में केवल टर्निंग ट्रैक बना देना जीत की गारंटी नहीं है। अगर भारतीय टीम बाद में बल्लेबाजी करती है तो यह मैच जीतने के लिए उसे कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed