{"_id":"11af7598-2f4b-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"ton-up-islam-helps-bangladesh-recover","type":"story","status":"publish","title_hn":"नईम इस्लाम का विंडीज को करारा जवाब","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
नईम इस्लाम का विंडीज को करारा जवाब
मीरपुर/एजेंसी
Updated Thu, 15 Nov 2012 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नईम इस्लाम (108) के पहले टेस्ट शतक और पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन की 89 रन की जोरदार पारी से मेजबान बांग्लादेश ने वेस्ट इंडीज को मुंहतोड़ जवाब दे डाला। मेजबान टीम ने पहले टेस्ट के तीसरे दिन छह विकेट पर 455 रन बना लिए थे।
विज्ञापन
बांग्लादेश अभी वेस्ट इंडीज के पहले पारी के स्कोर से 72 रन पीछे है। वेस्ट इंडीज ने पहली पारी चार विकेट पर 527 रन बनाकर घोषित की थी। बांग्लादेश ने तीन विकेट पर 164 रन से आगे खेलना शुरू किया। नईम इस्लाम ने 27 रन और शाकिब अल हसन ने 16 रन से अपनी पारी को आगे बढ़ाया। दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए 167 रन की साझेदारी कर बांग्लादेश को मुकाबले में बनाए रखा।
विज्ञापन
हालांकि साकिब 11 रन से शतक से चूके और वह मीडियम पेसर रवि रामपॉल का शिकार बने। शाकिब ने 196 मिनट में 143 गेंदों पर बनाए 89 रन में 10 चौके और एक छक्का लगाया। नईम ने मुशफिकुर रहीम (43) के साथ पांचवें विकेट के लिए 76 रन जोड़ फालोऑन का खतरा टाला।
विज्ञापन
नईम डरेन सैमी की गेंद पर विकेट के पीछे लपके गए। नईम ने 353 मिनट क्रीज पर रहकर 255 गेंदों का सामना किया और 108 रन में 17 चौके लगाए। आलराउंडर महमदुल्ला (42) और नासिर हुसैन (33) ने सातवें विकेट के लिए 87 रन की नाबाद साझेदारी कर बांग्लादेश को सहज स्थिति में पहुंचाया।