{"_id":"6312ed82378de155646ac9b0","slug":"tom-moody-and-srh-part-ways-brian-lara-replace-him-as-head-coach","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SRH Head Coach: टॉम मूडी ने सनराइजर्स हैदराबाद का साथ छोड़ा, ब्रायन लारा बने टीम के नए कोच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
SRH Head Coach: टॉम मूडी ने सनराइजर्स हैदराबाद का साथ छोड़ा, ब्रायन लारा बने टीम के नए कोच
Sat, 03 Sep 2022 11:44 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 03 Sep 2022 11:44 AM IST
सार
ब्रायन लारा लंबे समय से टीम के साथ जुड़े हुए थे। मूडी के साथ भी उन्होंने लंबे समय तक काम किया और अब टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे।
विज्ञापन
टॉम मूडी की जगह ब्रायन लारा को सनराइजर्स हैदराबाद का नया कोच बनाया गया है
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आईपीएल 2023 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने अपना कोच बदल दिया है। ब्रायन लारा को टीम का नया कोच नियुक्त किया गया है। उन्होंने टॉम मूडी की जगह ली है। सनराइजर्स हैदराबाद का मैनेजमेंट और टॉम मूडी आपसी सहमति के बाद अलग हुए और लारा को यह जिम्मेदार दी गई है। मूडी की अगुआई में हैदराबाद की टीम ने साल 2022 में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया था।
टॉम मूडी के साथ अपना अनुबंध खत्म होने की जानकारी देते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने लिखा "हमारा अनुबंध उनके साथ खत्म हो रहा है। इस मौके पर हम टॉम को उनके योगदान के लिए धन्यवाद देना चाहेंगे। यह सालों तक शानदार सफर रहा। हम भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।"
विज्ञापन
इसके बाद हैदराबाद की टीम ने ब्रायन लारा की तस्वीर शेयर कर लिखा "क्रिकेट जगत के दिग्गज ब्रायन लारा आने वाले सीजन में हमारे मुख्य कोच होंगे।"

Trending Videos
टॉम मूडी 2013 से 2019 तक टीम के सबसे सफल कोच रहे। इस दौरान उनकी टीम पांच बार प्लेऑफ में पहुंची और 2016 में खिताब भी जीता। 2020 में 56 साल के ट्रेवर बेलिस को मूडी की जगह हेड कोच बनाया गया, लेकिन मूडी टीम के साथ जुड़े रहे और उन्हें टीम का डायरेक्टर बनाया गया। इस साल हैदराबाद की टीम सिर्फ तीन मैच जीत पाई और आखिरी पायदान पर रही। इसके बाद 2021 में मूडी को फिर से मुख्य कोच बनाया गया।
हैदराबाद के मुख्य कोच के रूप में दूसरे कार्यकाल में मूडी का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। उनकी टीम ने छह मैच जीते और आठ में उसे हार का सामना करना पड़ा। 10 टीमों में सनराइजर्स की टीम आठवें स्थान पर रही। मूडी अब आईएलटी20 लीग में डेसर्ट वाइपर्स की टीम के साथ जुडेंगे। उन्हें टीम का डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट कहा गया है। यह टूर्नामेंट अगले साल जनवरी के महीने में यूएई में होगा।