फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Tom Latham said that the New Zealand team would bank on their seamers against India in first test

IND vs NZ: पहले टेस्ट में तेज गेंदबाजों पर निर्भर न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम, मौसम को लेकर कही ये बात

Tue, 15 Oct 2024 08:14 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 15 Oct 2024 08:14 PM IST
सार

लाथम ने याद किया कि किस तरह 2012 में बेंगलुरु में खेले गए मैच में टिम साउदी ने सात विकेट झटके थे। उन्होंने कहा कि बेन सियर्स के घुटने की चोट के कारण बाहर होने से साउदी का इस मैच में खेलना तय है।

विज्ञापन
Tom Latham said that the New Zealand team would bank on their seamers against India in first test
टॉम लाथम - फोटो : PTI

विस्तार

न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम भारत के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज से कप्तानी की शुरुआत करेंगे। टिम साउदी ने श्रीलंका के खिलाफ 0-2 से मिली हार के बाद टेस्ट टीम की कमान छोड़ दी थी। कीवी टीम ने फिर लाथम को यह जिम्मेदारी सौंपी थी। लाथम ने इस बात को स्वीकार किया कि उन्हें भारत में ठंडे मौसम की उम्मीद नहीं थी और वह बेंगलुरु में होने वाले पहले टेस्ट मैच में तेज गेंदबाजों पर निर्भर होंगे। पहले टेस्ट के दौरान बारिश की संभावना है। 
विज्ञापन

लाथम ने भारत के खिलाफ मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, हां, हमने इस तरह के मौसम की उम्मीद नहीं की थी और न ही इतनी गर्मी होगी जितनी हमने यहां उम्मीद की थी। इससे तेज गेंदबाजों के लिए मौका रहेगा और हम पिछले मैच को देखेंगे जो यहां खेला गया था। अभी कुछ भी कहना कठिन है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लाथम ने याद किया कि किस तरह 2012 में बेंगलुरु में खेले गए मैच में टिम साउदी ने सात विकेट झटके थे। उन्होंने कहा कि बेन सियर्स के घुटने की चोट के कारण बाहर होने से साउदी का इस मैच में खेलना तय है। लाथम ने कहा, मुझे लगता है कि पिछली बार जब दोनों टीमों के बीच यहां मैच हआ था तो उस समय साउदी ने 60 रन देकर सात विकेट लिए थे। बेन बाहर हो चुके हैं और अगर हम तीन तेज गेंदबाजों के साथ उतरेंगे तो साउदी हमारे संयोजन का हिस्सा होंगे। 
विज्ञापन

लाथम ने भारतीय टीम को सराहा
लाथम ने साथ ही भारतीय टीम की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि कई अनुभवी बल्लेबाजों और गेंदबाजों की मौजूदगी भारत को मजबूत विरोधी बनाती है। लाथम ने कहा, इन हालात में बेशक आप स्पिनरों को देखते हैं, लेकिन बुमराह, सिराज, बांग्लादेश के खिलाफ पिछले कुछ मैच खेलने वाले आकाश दीप की मौजूदगी में उनका तेज गेंदबाजी आक्रमण भी उतना ही अच्छा है। इसलिए उनकी टीम सभी विभागों में अच्छी है। बल्लेबाजी के नजरिए से उनके पास काफी मैच विजेता खिलाड़ी हैं जो काफी तेजी से मैच को आपकी जद से दूर कर सकते हैं। हम इस चुनौती को लेकर उत्सुक हैं। उम्मीद है कि हम यहां के पिछले कुछ दौरों से मिले अनुभव का फायदा उठा पाएंगे।

केन विलियमसन की अनुपस्थिति को लेकर क्या बोले कप्तान?
लाथम ने कहा कि उन्हें पूर्व कप्तान केन विलियमसन की कमी खलेगी जो ग्रोइन की चोट के कारण दौरे के शुरुआती हिस्से से बाहर हो गए हैं। उन्होंने कहा, यह निराशाजनक है कि विलियमसन यहां नहीं है। उम्मीद करते हैं कि वह जल्द से जल्द तैयार होगा। मुझे लगता है कि विल यंग खेलेगा। वह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेगा। मुझे लगता है कि यह उसका जिम्मेदारी लेने का मौका है। विलियमसन जैसे सीनियर खिलाड़ियों को गंवाना निराशाजनक है, लेकिन यह दूसरे खिलाड़ियों को जिम्मेदारी लेने का मौका देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed