ओलंपिक पदक विजेताओं पर धनवर्षा: बीसीसीआई ने खोला खजाना, जानिए किसे कितना मिला
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को टोक्यो ओलंपिक के पदक विजेताओं के लिए नकद पुरस्कार की घोषणा की। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने गोल्ड जीतकर इतिहास रचने वाले नीरज चोपड़ा को एक करोड़, रजत पदक विजेताओं, जैसे मीराबाई चानू और रवि दहिया को 50-50 लाख, कांस्य पदक विजेताओं जैसे पीवी सिंधु, लवलीना बोरगोहेन और बजरंग पूनिया को 25-25 लाख रुपये देने का एलान किया है। वहीं, पुरुष हॉकी टीम को सवा एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की।
INR 1 Cr. - 🥇 medallist @Neeraj_chopra1
50 lakh each - 🥈 medallists @mirabai_chanu & Ravi Kumar Dahiya
25 lakh each – 🥉 medallists @Pvsindhu1, @LovlinaBorgohai, @BajrangPuniaविज्ञापन
INR 1.25 Cr. – @TheHockeyIndia men's team @SGanguly99| @ThakurArunS| @ShuklaRajivविज्ञापन विज्ञापन— Jay Shah (@JayShah) August 7, 2021
टोक्यो ओलंपिक में भारत तो एक गोल्ड सहित सात पदक
| इवेंट | खिलाड़ी | पदक |
| भाला फेंक | नीरज चोपड़ा | गोल्ड |
| वेटलिफ्टिंग | मीराबाई चानू | सिल्वर |
| कुश्ती | रवि कुमार दहिया | सिल्वर |
| बैडमिंटन | पीवी सिंधु | ब्रॉन्ज |
| मुक्केबाजी | लवलीना बोरगोहेन | ब्रॉन्ज |
| हॉकी | पुरुष टीम | ब्रॉन्ज |
| कुश्ती | बजरंग पूनिया | ब्रॉन्ज |