आस्ट्रेलिया और श्रीलंका में पहला टेस्ट आज से
इस मैच के लिए आस्ट्रेलिया ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल जानसन को अंतिम एकादश में जगह नहीं दी है और तीन तेज गेंदबाजों के साथ उतरने का फैसला किया है। पीटर सिडल, मिचेल स्टार्क और बेन हिल्फेनहास के साथ स्पिनर के रूप में नाथन लियोन को जगह मिली है। दूसरी ओर श्रीलंका ने आस्ट्रेलिया में आज तक कोई टेस्ट नहीं जीता है और बतौर कप्तान अंतिम सीरीज खेल रहे माहेला जयवर्धने की कोशिश इस बार इतिहास बदलने की होगी। श्रीलंका ने तीन तेज गेंदबाजों नुवान कुलशेकरा, चनाका वेलेगेदरा और शमिंडा एरंगा को उतारने फैसला किया है। ओपनिंग की जिम्मेदारी तिलकरत्ने दिलशान के साथ दिमुथ करुणारत्ने संभालेंगे।