फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Time running out for Karun Nair could be the sole change at Manchester test against India Analysis

IND vs ENG: खुद को मिले अवसर को भुनाने में अब तक असफल रहे हैं करुण नायर, मैनचेस्टर टेस्ट के लिए कटेगा पत्ता?

Thu, 17 Jul 2025 04:28 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेकेनहैम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेकेनहैम Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 17 Jul 2025 04:28 PM IST
सार

करुण को क्रिकेट ने दूसरा मौका दिया, लेकिन वह अब तक इसे भुनाने में असफल रहे हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच 23 जुलाई से चौथा टेस्ट मैच मैनचेस्टर में खेला जाना है और अब इस बात पर संशय पैदा हो गया है कि करुण को इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में मौका मिलेगा या नहीं।

विज्ञापन
Time running out for Karun Nair could be the sole change at Manchester test against India Analysis
करुण नायर - फोटो : bcci-x

विस्तार

भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज करुण नायर ने आठ साल बाद टीम में वापसी की थी। करुण ने घरेलू क्रिकेट में अपना दम दिखाया था जिस कारण उन्हें इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में जगह मिली थी। करुण ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले भारत ए के लिए खेलते हुए इंग्लैंड लायंस के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था जिससे उम्मीद जगी थी कि यह बल्लेबाज टेस्ट सीरीज में उम्दा प्रदर्शन करेगा। लेकिन अब तक तीन मैचों में वह प्रभाव छोड़ने में विफल रहे हैं। 
विज्ञापन

बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं करुण
करुण को क्रिकेट ने दूसरा मौका दिया, लेकिन वह अब तक इसे भुनाने में असफल रहे हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच 23 जुलाई से चौथा टेस्ट मैच मैनचेस्टर में खेला जाना है और अब इस बात पर संशय पैदा हो गया है कि करुण को इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में मौका मिलेगा या नहीं। 33 वर्षीय खिलाड़ी को अपनी छह पारियों में से ज्यादातर में अच्छी शुरुआत मिली है लेकिन वह उसे बड़ी पारी में नहीं बदल पाए हैं। वह पिच पर अच्छी लय में दिखे, विशेषकर ड्राइव करते हुए लेकिन लेंथ से आती हुई उछाल लेती गेंदों ने उन्हें परेशान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुदर्शन पर दांव लगाएगा टीम प्रबंधन?
लॉर्ड्स में दूसरी पारी में करुण ब्रायडन कार्स की अंदर आती गेंद की लाइन एंव लेंथ का सही अनुमान नहीं लगा पाए और आउट हो गए। तीसरे नंबर पर भारत को नायर से मजबूती दिलाने की उम्मीद थी क्योंकि उन्होंने घरेलू क्रिकेट में रनों का पहाड़ खड़ा करने के बाद राष्ट्रीय टीम में जगह बनाई। भारत पांच मैचों की सीरीज में 1-2 से पीछे है और अगला मैच अभी एक हफ्ते दूर है, ऐसे में प्रबंधन को फैसला लेना होगा कि नायर के साथ बने रहें या फिर युवा साई सुदर्शन पर दांव लगाएं जिन्हें अपने पहले मैच के बाद अंतिम एकादश से बाहर कर दिया गया था। बाहर किए गए बाएं हाथ के इस शानदार बल्लेबाज ने कोई बड़ी गलती नहीं की और ऐसा आठवें नंबर पर एक अतिरिक्त बल्लेबाजी विकल्प को शामिल करने के लिए किया गया।
विज्ञापन

भारत 23 जुलाई से शुरू होने वाले मैच में सीरीज बराबर करने की कोशिश करेगा जिससे ओल्ड ट्रैफर्ड में एकमात्र बदलाव यही हो सकता है कि 23 वर्षीय सुदर्शन नायर की जगह टीम में चुने जाएं। इस सीरीज में कमेंट्री कर रहे पूर्व भारतीय विकेटकीपर दीप दासगुप्ता का कहना है कि सुदर्शन को वापस लाने का समय आ गया है। उन्होंने कहा, आप अब भी सीरीज में बने हुए हैं क्योंकि लॉर्ड्स टेस्ट मैच भी बेहद करीबी था। नतीजा किसी भी तरफ जा सकता था। लेकिन मैं तीसरे नंबर को देख रहा हूं। क्या करुण नायर अब भी खेलते रहेंगे या आप साई सुदर्शन जैसे युवा खिलाड़ी को खिलाना चाहेंगे जो पहले टेस्ट मैच की आखिरी पारी में सहज दिखे थे? वह युवा हैं और भविष्य के लिए निवेश हैं। मुझे लगता है कि करुण को उनके मौके मिल गए हैं। यह बात मौकों की नहीं है। इससे भी ज्यादा वह क्रीज पर कैसे दिखे। वह टुकड़ियों में सहज दिख रहे हैं लेकिन कुछ सवालों के जवाब अभी नहीं मिले हैं। और यही बात मुझे कुछ और सोचने पर मजबूर करती है।

बड़े बदलाव की उम्मीद कम
शुभमन गिल की टीम घरेलू टीम के साथ कड़ी प्रतिस्पर्धा कर रही है इसलिए सीरीज बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। बल्लेबाजी में एक बदलाव को छोड़कर भारत बड़े बदलाव नहीं चाहेगा। गेंदबाजी विभाग में कुलदीप यादव को और इंतजार करना होगा क्योंकि रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर अभी अपना काम बखूबी कर रहे हैं। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बचे हुए दो टेस्ट में से सिर्फ एक में खेलेंगे जिससे उनके मैनचेस्टर में खेलने की उम्मीद है जिसमें भारत को जीतना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed