फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   tim paine speaks on rishabh pant before ind vs aus five match test series and taunts on bazball

IND vs AUS: टेस्ट सीरीज से पहले पूर्व कप्तान ने की पंत की तारीफ, बोले- 'बैजबॉल के अस्तित्व में आने से पहले..'

Wed, 27 Mar 2024 05:04 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 27 Mar 2024 05:04 PM IST
सार

भारतीय टीम ने पिछले साल घरेलू जमीन पर खेले गए बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज को जीता था। इससे पहले भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया की जमीन पर 2020-21 में हुई इस ट्रॉफी को भी अपने नाम किया था। उस समय भारतीय टीम ने गाबा में कंगारू टीम का घमंड तोड़ा था। सीरीज के अंतिम मैच में आखिरी दिन भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने शानदार पारी खेली थी और टीम को जीत दिलाई थी।

विज्ञापन
tim paine speaks on rishabh pant before ind vs aus five match test series and taunts on bazball
टिम पेन-ऋषभ पंत - फोटो : twitter

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस साल के अंत में होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने ऋषभ पंत की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि बैजबॉल के अस्तित्व में आने से पहले विकेटकीपर बल्लेबाज ने बैजबॉल के अंदाज में क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का कार्यक्रम जारी किया, जिसका पहला मुकाबला पर्थ में 22 नवंबर से खेला जाएगा। 
विज्ञापन


भारतीय टीम ने पिछले साल घरेलू जमीन पर खेले गए बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज को जीता था। इससे पहले भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया की जमीन पर 2020-21 में हुई इस ट्रॉफी को भी अपने नाम किया था। उस समय भारतीय टीम ने गाबा में कंगारू टीम का घमंड तोड़ा था। सीरीज के अंतिम मैच में आखिरी दिन भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने शानदार पारी खेली थी और टीम को जीत दिलाई थी। 
विज्ञापन


पेन का छलका दर्द
पंत के दमदार प्रदर्शन का जिक्र करते हुए  पेन ने कहा, “इसे पचाना कठिन है। कुछ मामलों में हम बदकिस्मत थे। इस श्रृंखला में ऋषभ पंत का भी उदय हुआ, जो बैजबॉल के अस्तित्व में आने से पहले भी बैजबॉल खेलते थे। नाथन लियोन, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क और जोश हेजलवुड किसी बल्लेबाज के उस तरह के आक्रमण के आदी नहीं थे। टीम इंडिया की जीत में उनका अहम योगदान रहा। वहीं, भारत की गेंदबाजी भी कमाल की रही।"
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान टिम पेन का मानना है कि सीए ने पर्थ में सीरीज शुरू करके सही काम किया है क्योंकि इससे भारत को ऑस्ट्रेलिया की उछालभरी परिस्थितियों का आदी होने से रोका जा सकेगा। उन्होंने आगे कहा, “पैट कमिंस के पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो भारत के खिलाफ उनके लिए काम कर सकते हैं। पहला टेस्ट पर्थ में खेला जाएगा, जो आगे बढ़ने का सही तरीका है।”


चार के बजाए खेले जाएंगे पांच टेस्ट
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस साल के अंत में होने वाले बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज में बड़ा बदलाव किया गया था। पहले यह सीरीज चार मैचों की होती थी, लेकिन इस बार दोनों टीमें पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेंगी। 1991-92 के बाद यह पहला मौका होगा जब भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए आमने-सामने होंगी। इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद साल के अंत में भारतीय टीम के लिए यह टेस्ट सीरीज अहम होगी। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने आगे कहा, “पहले तीन मैच पर्थ, एडिलेड और ब्रिस्बेन में खेलना ऑस्ट्रेलिया के लिए अच्छा होगा। हालांकि, भारत के पास अच्छे तेज गेंदबाज भी हैं। जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज अच्छे गेंदबाज हैं। हमारे बल्लेबाजों को भारतीय गेंदबाजों के सामने अपना काम करना होगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed