फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Tilak Varma To Get Fitness Clearance From BCCI After Simulation Game ahead of T20 World Cup report revealed

T20 World Cup: भारतीय टीम के लिए खुशखबरी, तिलक वर्मा फिटनेस हासिल करने के करीब; जल्द मिलेगा फिटनेस सर्टिफिकेट

Fri, 30 Jan 2026 07:25 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 30 Jan 2026 07:25 PM IST
सार

भारतीय टीम के बल्लेबाज तिलक वर्मा टी20 विश्व कप से पहले फिटनेस हासिल करने के करीब हैं। इस वैश्विक टूर्नामेंट को शुरू होने में अब ज्यादा दिन का समय शेष नहीं हैं।

विज्ञापन
Tilak Varma To Get Fitness Clearance From BCCI After Simulation Game ahead of T20 World Cup report revealed
तिलक वर्मा - फोटो : PTI

विस्तार

टी20 विश्व कप से पहले भारतीय टीम के लिए खुशखबरी आई है। टीम के बल्लेबाज तिलक वर्मा पूरी तरह से फिटनेस हासिल करने के करीब हैं। उन्होंने बंगलूरू स्थित भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में मैच सिमुलेशन में हिस्सा लिया। माना जा रहा है कि उन्हें जल्द फिटनेस सर्टिफिकेट मिल जाएगा जिससे वह टीम में वापसी कर पाएंगे। टी20 विश्व कप की शुरुआत सात फरवरी से हो रही है।
विज्ञापन

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में नहीं हो पाए शामिल 
तिलक के पेट की सर्जरी हुई थी जिससे उनके टी20 विश्व कप में खेलने पर संशय पैदा हो गया था। तिलक को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए नहीं चुना गया था क्योंकि वह पूरी तरह फिट नहीं थे। तिलक को पहले शुरुआती तीन मैचों से बाहर रखा और फिर बीसीसीआई ने बताया कि वह शेष दो मैचों में भी उपलब्ध नहीं रहेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तिलक ने शुक्रवार को मैच सिमुलेशन में हिस्सा लिया जिसके बाद उन्हें जल्द फिटनेस सर्टिफिकेट मिलने की संभावना है। बीसीसीआई ने बताया था कि तिलक तीन फरवरी को विश्व कप के लिए चुनी गई भारतीय टीम के साथ जुड़ेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सुंदर भी साबित करेंगे फिटनेस
दूसरी तरफ, विश्व कप टीम में शामिल ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर भी अगले कुछ दिनों में मैच सिमुलेशन में हिस्सा लेंगे जिससे वह अपनी फिटनेस साबित कर सकें। सुंदर को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच के दौरान चोट लगी थी जिस कारण वह न्यूजीलैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज से बाहर हो गए थे। 
विज्ञापन

मयंक-पराग फिटनेस हासिल करने के करीब
तेज गेंदबाज मयंक यादव भी फिटनेस हासिल करने के करीब हैं और वह टी20 विश्व कप के अभ्यास मैच के दौरान भारत ए टीम का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। वहीं, रियान पराग भी कंधे की चोट से उबर गए हैं और वह जल्द ही मैच सिमुलेशन में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed