फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Tickets of India-Pakistan clash sold out in 12 minutes.

कहीं देखी है इतनी दीवानगी, 12 मिनट में ही बिक गए सारे टिकट

Wed, 12 Nov 2014 03:09 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 12 Nov 2014 03:09 PM IST
विज्ञापन
Tickets of India-Pakistan clash sold out in 12 minutes.
कहीं भी किसी भी तरह का मैच हो और उसमें भारत-पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने हों तो खेल का रोमांच अपने आप ही काफी बढ़ जाता है। खासकर क्रिकेट मुकाबले के दौरान क्योंकि यह खेल दोनों ही देशों में बहुत लोकप्रिय है। खिलाड़ी तो खिलाड़ी दर्शक भी मैच को लेकर बेहद रोमांचित होते हैं।
विज्ञापन


अगले साल ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होने वाले वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान की टीमें एक ही ग्रुप में हैं और सबसे खास बात यह है कि टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप में हमेशा ही पाकिस्तान को हराया है।
विज्ञापन


वर्ल्ड कप में दोनों टीम की भिड़ंत टूर्नामेंट के शुरुआत में ही है यानी दूसरे ही दिन। दोनों टीमें 15 फरवरी को आमने-सामने होंगी। इस मैच को लेकर दर्शकों में कितना उत्साह है इसका अंदाजा इसी बात से लग जाता है कि इस मैच के सभी टिकट महज 12 मिनट के अंदर ही बिक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाक का मैच देखने भारत से आएंगे 20 हजार दर्शक!

Tickets of India-Pakistan clash sold out in 12 minutes.
दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के सरकार को उम्मीद है कि पाकिस्तान के खिलाफ 15 फरवरी को एडीलेड में होने वाले 2015 क्रिकेट वर्ल्ड कप मैच को देखने भारत से करीब 20 हजार समर्थक आ सकते हैं।

दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के अधिकारी जॉन राउ ने कहा कि 50 हजार दर्शकों की क्षमता वाले इस स्टेडियम में होने वाले इस मैच का आम टिकट बिक्री शुरू होने के महज 12 मिनट बाद ही बिक गया लेकिन दर्शक अभी भी हॉलीडे और बिजनेस पैकेज के तहत टिकट खरीद सकते हैं।

उन्होंने कहा, "एडीलेड के इस स्टेडियम का निर्माण हमने अभी-अभी पूरा ही किया है और हम भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को लेकर काफी उत्साहित हैं। इस मैच में दर्शकों के खचाखच भरे रहने की उम्मीद है क्योंकि यहां भारत और पाकिस्तान के लोगों की संख्या काफी है। इसके अलावा करीब 20,000 समर्थकों के भारत से आने की भी उम्मीद है।"

यह मैच टूर्नामेंट के दूसरे दिन ही आयोजित होगा। गौरतलब है कि वर्ल्ड कप में पाकिस्तान अब तक भारत को नहीं हरा सका है।

इस मैदान पर टूर्नामेंट के 4 मैच आयोजित कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed