{"_id":"6466081ce986b6974f0bbdd1","slug":"three-out-of-four-sexual-assault-charges-dropped-for-sri-lanka-s-cricketer-danushka-gunathilaka-2023-05-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Danushka Gunathilaka: श्रीलंकाई क्रिकेटर को यौन शोषण के तीन आरोपों से छुटकारा, सिर्फ एक मामले पर होगी सुनवाई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Danushka Gunathilaka: श्रीलंकाई क्रिकेटर को यौन शोषण के तीन आरोपों से छुटकारा, सिर्फ एक मामले पर होगी सुनवाई
Thu, 18 May 2023 04:42 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 18 May 2023 04:42 PM IST
सार
पिछले साल श्रीलंकाई क्रिकेटर दनुष्का गुणथिलाका पर एक महिला का यौन शोषण करने के आरोप लगे थे। गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में उन पर लगे चार आरोपों में से तीन को वापिस ले लिया गया है। अब एक मामले पर सुनवाई होगी।
विज्ञापन
दनुष्का गुणतिलका
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीलंकाई क्रिकेटर दनुष्का गुणथिलाका को यौन शोषण के मामले में राहत मिली है। उन पर ऑस्ट्रेलियाई महिला के साथ यौन शोषण के आरोप लगे थे और उनके खिलाफ चार मामले दर्ज किए गए थे। सिडनी कोर्ट में सरकारी वकील ने चार में से तीन आरोप वापस ले लिए हैं। 32 वर्षीय श्रीलंकाई क्रिकेटर को सिडनी पुलिस ने पिछले साल नवंबर में टी20 विश्व कप के दौरान टीम के होटल से गिरफ्तार किया था। दनुष्का पर एक महिला के साथ अनुमति के बिना यौन शोषण के चार आरोप लगाए गए थे।
सिडनी पुलिस के अनुसार, दनुष्का और 29 वर्षीय महिला एक डेटिंग ऐप पर मिले और बाहर मिलने का प्लान बनाया, उनकी डेट के बाद दोनों महिला के घर लौटे जो कि सिडनी रोज बे पर था। जहां दनुष्का ने उनके साथ जबरदस्ती की और दुष्कर्म किया। सरकारी वकीलों के निदेशक ह्यूग बुद्दीन ने कोर्ट को बताया की चार में से एक आरोप को प्रमाणित किया गया है, लेकिन बाकी तीन अनुमति के बिना यौन शोषण के आरोपों को वापस लिया गया है।
पुलिस की फैक्ट शीट के मुताबिक जो आरोप शेष है वह यह है कि श्रीलंकाई क्रिकेटर ने "जबरदस्ती" शोषण किया था। जिसके दौरान लगभग 20 से 30 सेकंड के लिए उसने महिला की गर्दन पर हाथ रखा और गला घोंट दिया। गुणथिलाका पर आरोप है कि उन्होंने छह सेकंड के लिए महिला की सांस रोकने की कोशिश की, जिसके बाद महिला ने दनुष्का के हाथों को हटाने की कोशिश भी की लेकिन आरोपी ने दस से ज्यादा सेकंड के लिए महिला का गला दबाए रखा।
विज्ञापन
टी20 विश्व कप के दौरान दनुष्का श्रीलंकाई टीम का हिस्सा थे, हालांकि उन्होंने नामीबिया के खिलाफ एक ही मैच खेला था और चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। उनके फिट होने की उम्मीद थी। इसी वजह से वह चोट के बावजूद टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया में रुके हुए थे।
दनुष्का पहले भी विवादों में रह चुके हैं। साल 2021 में इंग्लैंड के टूर के दौरान उनपर टीम का बायो बब्बल तोड़ने की वजह से श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने एक साल के लिए निलंबित किया था। इस विवाद में कुसल मेंडिस और निरोशन डिकवेला भी शामिल थे। साल 2018 में टीम का कर्फ्यू तोड़ने के कारण उन पर छह महीने का बैन भी लगाया जा चुका है। दनुष्का को उनके दोस्त के कारण जिस पर एक विदेशी महिला के यौन शोषण का आरोप था उस वजह से छह महीने का निलंबल मिला था।
साल 2017 में क्रिकेट बोर्ड ने दनुष्का को छह सीमित ओवर मैच के लिए भी निलंबित किया था, जब बोर्ड को पता लगा था की वह अभ्यास सत्रों में शामिल नहीं हो रहे हैं और मैच के लिए बिना क्रिकेट किट के आ रहे हैं।