फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Three gold medal winner Asian champion report positive in dope test

डोपिंग का डंक: एशियाई खेलों में तीन गोल्ड जीतने वाली एथलीट फंसी, बीते माह हुआ था टेस्ट

Sat, 13 Mar 2021 10:26 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 13 Mar 2021 10:26 AM IST
सार

ओलंपियन, अर्जुन अवार्डी एथलीट का इंडियन ग्रांप्री में लिया गया था सैंपल...चार गुणा चार सौ मीटर रिले टीम की ओलंपिक खेलने की संभावनाओं को झटका

विज्ञापन
Three gold medal winner Asian champion report positive in dope test
डोपिंग

विस्तार

टोक्यो ओलंपिक से पहले एथलेटिक टीम को बड़ा झटका लगा है। इंचियोन और जकार्ता एशियाई खेलों में तीन स्वर्ण पदक जीतने वाली और 400 मीटर की एशियाई चैंपियन एथलीट डोपिंग में फंस गई हैं। अर्जुन अवार्डी और रियो ओलंपिक में खेलने वाली इस एथलीट के डोप में फंसने से चार गुणा चार सौ मीटर रिले टीम के ओलंपिक में खेलने पर सवालिया निशान लग गए हैं। एथलीट का सैंपल नाडा ने 18 फरवरी को पटियाला में हुई इंडियन ग्रांप्री में लिया था। उनके सैंपल में स्टीमुलेंट मिथाइल हेक्सानेमाइन (एमएचए) पाया गया है।

विज्ञापन


एथलीट पर नहीं लगा है अस्थाई प्रतिबंध
पहले ग्रांप्री में एथलीट ने स्वर्ण जीता था। इसके बाद हुई दो अन्य ग्रांप्री में भी एथलीट ने स्वर्ण पदक जीते। उन्हें टोक्यो ओलंपिक में खेलने की दावेदार रिले टीम की प्रमुख सदस्य माना जा रहा था। हालांकि उनके सैंपल में पाया गया स्टीमुलेंड एमएचए वल्र्ड एंटी डोपिंग एजेंसी (वाडा) की प्रतिबंधित दवाओं की स्पेसीफाइड सूची में शामिल है, जिसके चलते उन पर नाडा अस्थाई प्रतिबंध नहीं लगा सकती है, लेकिन एथलीट अपनी मर्जी से खुद अस्थाई प्रतिबंध ले सकती है। हालांकि 15 मार्च से होने जा रहे फेडरेशन कप में इस एथलीट ने अपनी एंट्री दी है।
विज्ञापन


एथलीट का सैंपल बेल्जियम की लैब में टेस्ट किया गया है। उनका दूसरे इंडियन जीपी में भी सैंपल लिया गया है। एथलीट खेलती रहेगी लेकिन उन्हें नाडा डिसिपलिनरी पैनल के समक्ष सुनवाई के दौरान अपनी बेगुनाही साबित करनी होगी। वरना उन पर दो से चार साल का प्रतिबंध लग सकता है। एथलीट ने का अब तक बी सैंपल टेस्ट नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एमएचए 11 साल पहले लाया था भारतीय खेल में तूफान

एथलीट के सैंपल में एमएचए पाया गया है। यह वही एमएचए है जिसने लंदन ओलंपिक से पहले भारतीय खेल जगत में तूफान ला दिया था। उस दौरान 11 खिलाड़ी डोप में फंसे थे। ज्यादातर ने एमएचए युक्त फूड सप्लीमेंट खाने की बात कही थी। हालांकि ज्यादातर पर नाडा पैनल ने दो साल का प्रतिबंध लगाया। इसके बाद दो से तीन साल तक एमएचए के केस बड़ी संख्या में सामने आए, लेकिन पिछले पांच सालों से यह सिलसिला थम गया था। एमएचए का मामला सामने आने पर एक बार फिर फूड सप्लीमेंट में मिलावट का विवाद खड़ा होने जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed