फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   three centuries from mumbai in ranji trophy

रणजी रणः मुंबई से लगे 3 शतक, भज्जी रहे फ्लॉप

Sat, 03 Nov 2012 09:36 PM IST
मुंबई/रोहतक/मोहाली/नादौन/जम्मू/इंटरनेट डेस्क
मुंबई/रोहतक/मोहाली/नादौन/जम्मू/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 03 Nov 2012 09:36 PM IST
विज्ञापन
three centuries from mumbai in ranji trophy

सचिन तेंदुलकर (137) के बाद अजिंक्य रहाणे के 129 और अभिषेक नायर के नाबाद 107 रन की मदद से रेलवे के खिलाफ मुंबई ने 570 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में दिन का खेल समाप्त होने तक रेलवे के दो विकेट 86 रन पर गिर चुके थे। स्टंप्स के समय नितिन भिले 21 और संजय बांगर 36 रन बनाकर खेल रहे थे। मुंबई के लिए दोनों विकेट कप्तान अजित अगरकर ने लिए जबकि रेलवे के लिए अनुरीत सिंह और शिवाकांत शुक्ला ने तीन-तीन विकेट लिए।

विज्ञापन


हैदराबाद को करारा जवाब
ओपनर जीवनजोत सिंह के नाबाद 116 और करण गोयल के नाबाद 106 रन की मदद से पंजाब ने पहली पारी में बगैर नुकसान के 243 रन बनाकर हैदराबाद को करारा जवाब दिया है। हैदराबाद की टीम मैच के दूसरे दिन सुबह पहली पारी में 258 रन बनाकर आउट हो गई थी। मनप्रीत गोनी ने चार और संदीप शर्मा तथा अमितोज सिंह ने तीन-तीन विकेट लेकर हैदराबाद को विशाल स्कोर से रोका। कप्तान हरभजन सिंह 21 ओवर की अपनी गेंदबाजी में कोई विकेट नहीं हासिल कर सके।
विज्ञापन


हरियाणा की सधी शुरुआत
विदर्भ के खिलाफ पहली पारी में महज 55 रन पर आउट हो चुकी हरियाणा की टीम ने दूसरी पारी में सधी शुरुआत की है। मैच के दूसरे दिन विदर्भ के पहली पारी के 205 रन जवाब में स्टंप्स तक हरियाणा ने तीन विकेट पर 103 रन बना लिए हैं। दूसरी पारी में हरियाणा की शुरुआत अच्छी रही और ओपनर नितिन सैनी (46) और राहुल दीवान (31) ने पहले विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी टीम को ठोस शुरुआत दिलाई लेकिन उमेश यादव ने ताबड़तोड़ दो विकेट लेकर उसे एक बार फिर झटका दिया। विदर्भ की ओर से श्रीकांत वाघ ने सर्वाधिक 44 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल को बढ़त
केरल के खिलाफ हिमाचल प्रदेश की टीम पहली पारी में बढ़त हासिल करने में सफल रही। केरल की पूरी टीम पहली पारी में 229 पर सिमट गई जिसके जवाब में हिमाचल ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक चार विकेट पर 250 रन बना लिए हैं। पारस डोगरा ने 18 चौके और तीन छक्के की मदद से शानदार 121 रन बनाए जबकि हेमंत कुमार ने 45 रन का योगदान किया। केरल के लिए संजू सैमसन ने सर्वाधिक 127 रन बनाए।


जम्मू पर झारखंड का शिकंजा
जम्मू कश्मीर के पहली पारी के 195 रन के जवाब में झारखंड ने दूसरे दिन स्टंप्स तक 8 विकेट पर 354 रन बनाकर मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। ओपनर रमीज नेमत ने 75, कप्तान सौरभ तिवारी ने 72 और शिव गौतम ने शानदार 80 रन की पारी खेल टीम को विशाल स्कोर की ओर बढ़ाया। जम्मू की ओर से परवेज रसूल ने सर्वाधिक तीन जबकि आर दयाल ने दो विकेट लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed