फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Thomas Draca has become the first player from Italy to register for upcoming IPL 2025 mega auction

IPL: आईपीएल नीलामी के लिए पंजीकरण कराने वाले इटली के पहली खिलाड़ी बने ड्राका, जानें कैसा रहा है करियर

Wed, 06 Nov 2024 11:57 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 06 Nov 2024 11:57 AM IST
सार

आईपीएल नीलामी के लिए कुल 1574 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है जिसमें से 1165 भारतीय और 409 विदेशी खिलाड़ी हैं। 
 

विज्ञापन
Thomas Draca has become the first player from Italy to register for upcoming IPL 2025 mega auction
थॉमस ड्राका - फोटो : X

विस्तार

थॉमस ड्राका इटली के पहले खिलाड़ी हैं जिन्होंने आईपीएल नीलामी के लिए पंजीकरण कराया है। आईपीएल 2025 के लिए खिलाड़ियों की मेगा नीलामी 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दाह में आयोजित होगी। आईपीएल नीलामी के लिए कुल 1574 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है जिसमें से 1165 भारतीय और 409 विदेशी खिलाड़ी हैं। 
विज्ञापन

इन 409 विदेशी खिलाड़ियों में ड्राका इटली के एकमात्र खिलाड़ी हैं जो इस नीलामी में उतरेंगे। आईपीएल के लिए सबसे ज्यादा दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों ने रजिस्टर किया है। इनकी संख्या 91 बताई गई है। 31 अक्तूबर को सभी फ्रेंचाइजियों ने मेगा नीलामी से पहले रिटेंशन लिस्ट जारी की थी। 10 टीमों ने कुल 46 खिलाड़ियों को रिटेन किया। इसके बाद 204 खिलाड़ियों की जगह खाली हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्लोबल टी20 लीग में किया था प्रभावित 
दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ड्राका हाल ही में ग्लोबल टी20 लीग में ब्रेंप्टन वोल्व्स के लिए खेले थे और उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया था। ड्राका इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे खिलाड़ी बने थे। उन्होंने छह मैचों में 10.63 के औसत और 6.88 की इकॉनोमी रेट से 11 विकेट हासिल किए थे। उनका इस सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन सरे के खिलाफ था। ड्राका ने इस मैच में चार ओवर में 18 रन देकर तीन विकेट लिए थे और अपनी टीम को 198 रनों के लक्ष्य का बचाव करने में अहम भूमिका निभाई थी। उनकी टीम हालांकि, क्वालिफायर-2 में टोरंटो के खिलाफ पांच विकेट से हारकर बाहर हो गई थी। 
विज्ञापन

ऑलराउंडर के तौर पर कराया पंजीकरण 
इटली के इस खिलाड़ी ने हाल ही में यूएई में होने वाले आईएलटी20 के आगामी सत्र के लिए एमआई अमीरात के साथ करार किया है। इस 24 वर्षीय गेंदबाज ने इस साल जून में लक्सजेम्बर्ग के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था और चार ओवर में 15 रन देकर दो विकेट लिए थे। ड्राका ने अब तक चार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और उनके नाम 8.50 के औसत और 4.25 की इकॉनोमी रेट से आठ विकेट हैं। आईपीएल के लिए ड्राका ने खुद को ऑलराउंडर वर्ग में पंजीकृत कराया है और उनका आधार मूल्य 30 लाख रुपये है। नीलामी में यह देखना दिलचस्प होगा कि ड्राका के लिए कोई फ्रेंचाइजी रुचि जताती है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed