फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   this is the resion behind england's sucess in day one of rajkot test

भारत के बल्लेबाजी कोच ने कहा इस वजह से राजकोट में पिछड़ी टीम इंडिया

Wed, 09 Nov 2016 11:35 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 09 Nov 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
this is the resion behind england's sucess in day one of rajkot test
संज - फोटो : Twitter

भारत और इंग्लैंड के बीच राजकोट में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में खराब शुरुआत करने के बावजूद वापसी की और दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट के नुकसान पर 311 रन बना लिए। 

विज्ञापन


इंग्लैंड को मजबूत स्थिति में पहुंचाने का काम शतकवीर जो रूट (124) और मोइन अली (नाबाद 99) ने किया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 179 रनों की साझेदारी की।
 दिन का खेल खत्म होने के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए  टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच संजय बांगर ने कहा, हम अगर छह विकेट ले लेते और 25-30 रन कम देते तो हमारी स्थिति अच्छी होती। हमने उनके चार विकेट गिरा दिए हैं, यदि कल कुछ विकेट जल्दी निकल जाएं तो और मैच का रुख बदल सकता है। हो सकता है हम उन्हें एक या आधे सत्र में समेट दें। हमें कुछ महत्वपूर्ण कैच छोड़ने का नुकसान हुआ। यदि हम कैच पकड़ पाते तो इंग्लैंड पर ज्यादा दबाव बनाया जा सकता था। 
विज्ञापन


हालांकि बांगर ने इंग्लैंड के  बल्लेबाजों की तारीफ की और कहा कि यह पहले दिन की पिच थी और राजकोट की विकेट हमेशा से बल्लेबाजों के मुफीद मानी जाती है इसलिए उन्हें श्रेय जाता है। वे अच्छे खिलाड़ी हैं, उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया और सामने आई परिस्थतियों का बखूबी फायदा उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज गेंदबाज मोहम्मद समी को लगी चोट पर बांगर ने कहा कि , "हमारे फीजियो ने बताया है कि उन्हें मांसपेशियों में खिंचाव है। उन्होंने चोट पर बर्फ से सिंकाई की और वह अब गेंदबाजी करने के लिए तैयार हैं। उन पर निगाह रखी जा रही है और वह दूसरे दिन के लिए फिट हो जाएंगे।

समी को 61वें ओवर में मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या हो गई थी जिसके बाद वह गेंदबाजी नहीं कर पाए और उन्हें मैदान छोड़कर वापस जाना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed