{"_id":"5b0d3c414f1c1b9f6e8b519d","slug":"this-is-how-csk-player-enjoying-party-after-ipl-final-video-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हुक्का गुड़गुड़ाते हुए IPL ट्रॉफी के साथ मनाया जीत का जश्न, CSK टीम का VIDEO वायरल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हुक्का गुड़गुड़ाते हुए IPL ट्रॉफी के साथ मनाया जीत का जश्न, CSK टीम का VIDEO वायरल
Tue, 29 May 2018 05:36 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 29 May 2018 05:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Link Copied
सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराते हुए चेन्नईसुपरकिंग्स ने आईपीएल 2018 अपने नाम किया। 2 साल के बैन के बाद वापसी करते हुए खिताब जीतने की खुशी सीएसके के खिलाड़ियों पर मैदान से ही नजर आने लगी। अब मैदान से बाहर जश्न का दौर शुरू हो चुका है।
Trending Videos
2 of 5
ड्रेसिंग रुम, स्टेडियम के बाहर, बस के अंदर मने जश्न के बाद अब सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है। फाइनल में शतक ठोकने वाले शेन वॉटसन अपने साथी खिलाड़ियों के साथ हुक्के का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं।
वीडियो कब का है और कहां का है, फिलहाल इसकी कोई पुष्टि नहीं हो पाई है। इसके पहले टीम के खिलाड़ियों ने बस में बैठने से पहले भी जीत का जश्न मनाया। यहां ड्वेन बाव्रो बस के बाहर अपने अंदाज में डांस कर और गाना गाकर जीत का सेलिब्रेशन कर रहे थे।
पीली जर्सी वाली इस टीम का उत्साह मैदान पर ही देखने बन रहा था। विजयी चौका मारते ही खिलाड़ियों में आया जोश और ट्रॉफी उठाने के बाद की खुशी, उमंग का वीडियो भी जमकर वायरल हुआ था।
बता दें कि चेन्नई की यह तीसरी खिताबी जीत थी। इससे पहले वो 2010 और 2011 में खिताब अपने नाम कर चुकी है। इसी के साथ वह सबसे ज्यादा आईपीएल खिताब जीतने के मामले में मुंबई के बराबर पहुंच गई है, दोनों टीमों के नाम सबसे ज्यादा तीन-तीन खिताब हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।