फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जडेजा रन आउट विवाद में बड़ा खुलासा, भारतीय कप्तान विराट कोहली गलत साबित!

Tue, 17 Dec 2019 07:54 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 17 Dec 2019 07:54 PM IST
विज्ञापन
Third umpire prompted review in controversial Ravindra Jadeja run out controversy
जडेजा का रनआउट विवाद - फोटो : ट्विटर

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चेन्नई में खेले गए पहले वन-डे में भारतीय खिलाड़ी रवींद्र जडेजा के रन आउट पर खासा विवाद हो गया था। पारी के दौरान अंपायर जॉर्ज ने जडेजा को शुरुआत में तो रन आउट नहीं दिया था, लेकिन कैरेबियाई खिलाड़ियों के विरोध के बाद उन्होंने यह मामला तीसरे अंपायर के हवाले किए, जिसके बाद जडेजा आउट दिए गए। मैच के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इसे इशारों-इशारों में नियम के खिलाफ बताया था। अब दूसरे वन-डे से ठीक पहले एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जो भारतीय कप्तान को गलत साबित करने के लिए काफी है।

Third umpire prompted review in controversial Ravindra Jadeja run out controversy
जडेजा रनआउट विवाद - फोटो : ट्विटर

अगर आईसीसी के नियम और ईएसपीएन क्रिकइंफो का दावा मानें तो जडेजा मामले में वेस्टइंडीज या अंपायर नहीं बल्कि भारतीय कप्तान विराट कोहली गलत हैं। दरअसल विराट का मानना था कि वेस्टइंडीज के ड्रेसिंग रूम से सिग्नल मिलने के बाद पोलार्ड ने अंपायर जॉर्ज से अपील की थी। मगर वेबसाइट ईएसपीएन का दावा है कि पूरे मामले में खुद तीसरे अंपायर ने हस्तक्षेप किया था।

Third umpire prompted review in controversial Ravindra Jadeja run out controversy
जडेजा रनआउट - फोटो : ट्विटर

जब अंपायर जॉर्ज ने रोस्टन चेज की अपील को नकारा तो उसके बाद खुद थर्ड अंपायर रॉड टकर ने मैदानी अंपायर से संपर्क साधा और उन्हें बताया कि ये मामला थोड़ा करीबी है और आप तीसरे अंपायर को फैसला देने के लिए इशारा कीजिए। रीप्ले में दिखाई दिया कि जडेजा आउट थे। इस बात से साफ है कि वेस्टइंडीज के ड्रेसिंग रूम से पोलार्ड को कोई इशारा नहीं किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Third umpire prompted review in controversial Ravindra Jadeja run out controversy
जडेजा रनआउट - फोटो : ट्विटर

मैच के बाद विराट कोहली ने ये भी कहा था कि अगर एक बार अंपायर ने नॉट आउट कह दिया तो गेंद वहीं डेड हो जाती है, जबकि आईसीसी के नियम 31.3 के मुताबिक अपील का टाइम तब तक मान्य है जब तक गेंदबाज अगली गेंद के लिए रनअप नहीं लेता। अगर गेंदबाज ने रनअप नहीं लिया है या दूसरी गेंद नहीं फेंकी गई है, तब तक टीम अपील कर सकती है और फैसले पर विचार किया जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed