IPL 2018 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। बीते कुछ सीजन से यह सत्र काफी मायनों में अलग रहा। ट्रांसफर विंडो, डीआरएस जैसे कुछ नियम थे जो आईपीएल के मौजूदा सीजन में ही देखने को मिले। इसके अलावा एक और चीज आईपीएल 2018 को खास बनाती है तो वह है रोमांच। लीग मैच खत्म होने के 2 दिन पहले तक यह निश्चित नहीं था कि कौन सी 4 टीमें प्लेऑफ में पहुंचेंगी। आखिरकार रविवार को इस राज से भी पर्दा उठ गया।
जानिए अगली स्लाइड में उन 4 टीमों के बारे में और शेड्यूल....
प्लेऑफ के लिहाज से रविवार का दिन निर्णायक रहा। मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन का सफर इस टूर्नमेंट में समाप्त हो गया। इसके साथ ही टेबल की टॉप 4 टीमें भी तय हो गईं। इसमें पहले नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद, दूसरे पर चेन्नई सुपरकिंग्स है। वहीं कोलकाता नाइटराइडर्स और राजस्थान रॉयल्स ने भी प्लेऑफ में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली।
14 मैच में 9 जीत के साथ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम लीग मुकाबलों में टॉप पर रही। उसका नेट रनरेट +0.284 रहा। धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम को भी 9 मैच में जीत मिली। मगर नेट रनरेट के मामले में वह सनराइजर्स से पिछड़ गई, सीएसके ने +0.253 नेट रनरेट के साथ पूल टेबल पर दूसरा पोजिशन हासिल किया।
प्लेऑफ में पहुंचने वाली तीसरी टीम कोलकाता नाइटराइडर्स बनी। अहम मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को रौंदते हुए उन्होंने 14 मैच में 8 जीत के साथ -0.070 के साथ क्वालिफाइ किया। इसके पहले रविवार को हुए एक अहम मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स से हारकर मुंबई इंडियंस फिर बाद में चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हारकर किंग्स इलेवन पंजाब आईपीएल से बाहर हुई।
इस लिहाज से 14 मैच में 7 जीत- 7 हार के साथ राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ में एंट्री करने वाली चौथी टीम बनी। अगली स्लाइड में जानिए कब से और कहां शुरू होंगे प्लेऑफ के मुकाबले।