{"_id":"59a3341b4f1c1b56368b4aff","slug":"there-is-no-one-who-can-replace-ms-dhoni-till-2019-world-cup-says-virendra-sehwag","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सहवाग ने 2019 विश्वकप को लेकर धोनी के बारे में दिया बड़ा बयान ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सहवाग ने 2019 विश्वकप को लेकर धोनी के बारे में दिया बड़ा बयान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Mon, 28 Aug 2017 02:35 AM IST
विज्ञापन
विरेंद्र सहवाग।
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्ष 2019 में होने वाले वर्ल्ड कप में महेंद्र सिंह धोनी की टीम में जगह पर भले ही सवाल खड़े हो रहे हैं लेकिन पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का मानना है कि टीम इंडिया धोनी के विकल्प को तलाश नहीं सकी है। भारत के लिए 251 वनडे खेल चुके सहवाग ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि फिलहाल कोई भी ऐसा खिलाड़ी है जो धोनी का विकल्प बन सकता है।
विज्ञापन
Trending Videos
पंत को मिलेगा 2019 के बाद मौका
Rishabh Pant
ऋषभ पंत अच्छे खिलाड़ी हैं लेकिन उन्हें अभी समय लगेगा और साल 2019 के बाद ही उन्हें मौका मिल सकता है। तब तक पंत को और अनुभव की जरूरत है।’ 38 वर्षीय सहवाग ने कहा, ‘ हमें इसकी चिंता नहीं करनी चाहिए कि धोनी रन बना रहे हैं या नहीं बल्कि दुआ करनी चाहिए कि वह 2019 वर्ल्ड कप तक फिट रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
धोनी जितना अनुभव किसी और के पास नहीं
धोनी को मध्य और निचले क्रम पर खेलने का काफी अनुभव है जो भारतीय टीम के बेहद काम आ सकता है। मेरा मानना है कि मौजूदा भारतीय टीम में किसी भी खिलाड़ी के पास फिलहाल इतना अनुभव नहीं है।’ पूर्व ओपनर ने साथ ही कहा कि भारतीय टीम को अपने मध्य क्रम को आजमाने की जरूरत है ताकि विश्व कप से पहले इस क्रम में उतरने वाले बल्लेबाज पूरी तरह लय में आ जाएं
मिडल ऑर्डर में खिलाड़ियों को बदल-बदलकर मौका देने की जरूरत
मनीष पांडे
- फोटो : Getty
सहवाग ने कहा, ‘मिडल ऑर्डर में खिलाड़ियों को बदल-बदलकर मौका देने की जरूरत है। वहीं केदार जाधव और मनीष पांडेय की जगह पर भी दोनों को एक-एक बार बदलने की जरूरत है। इससे आपके हर खिलाड़ी को खेलने का मौका मिलेगा और टीम भी मजबूत होगी।’