फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Theft at Sourav Ganguly home phone stolen he complaints to police and raises concern about data

Sourav Ganguly: पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष के घर हुई चोरी; लगी इतने लाख की चपत और कीमती सामान गायब, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 11 Feb 2024 09:49 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 11 Feb 2024 09:49 AM IST
सार

पूर्व भारतीय खिलाड़ी के घर से उनका फोन चोरी हो गया। ये घटना उस वक्त हुई जब उनके बेहला स्थित घर में रंगो-रोगन का काम चल रहा था। काफी ढूंढने के बाद जब उन्हें फोन नहीं मिला तब गांगुली ने ठाकुरपुकुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। 

विज्ञापन
Theft at Sourav Ganguly home phone stolen he complaints to police and raises concern about data
सौरव गांगुली - फोटो : Twitter

विस्तार

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के घर चोरी हो गई जिसके बाद दिग्गज ने पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि उनके घर हुई इस घटना में उनका फोन चोरी हो गया जिसमें कई अहम नंबर और जरुरी जानकारियां उपलब्ध थीं। दादा ने अब पुलिस से मदद मांगी है। हालांकि, अब तक गांगुली की तरफ से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
विज्ञापन


दादा के घर हुई चोरी, फोन गायब
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूर्व भारतीय खिलाड़ी के साथ ये घटना उस वक्त हुई जब उनके बेहला स्थित घर में रंगो-रोगन का काम चल रहा था। काफी ढूंढने के बाद जब उन्हें फोन नहीं मिला तब उन्होंने ठाकुरपुकुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। उनके साथ ये घटना 19 जनवरी को हुई। ऐसे में पुलिस घर में काम करने वाले कारीगरों से भी पूछताछ कर सकती है। जानकारी के अनुसार, गांगुली का जो फोन चोरी हुआ है उसकी कीमत एक लाख 60 हजार रुपये है।
विज्ञापन

 
पूर्व कप्तान ने मांगी पुलिस से मदद
पुलिस को दिए गए शिकायत पत्र में गांगुली ने लिखा, “मुझे लगता है कि मेरा फोन घर से चोरी हुआ है। मैंने अपना फोन आखिरी बार 19 जनवरी को सुबह 11:30 बजे देखा था। उसके बाद मैंने अपना फोन ढूंढने की कोशिश की लेकिन मिला नहीं। फोन खोने से दुखी हूं, क्योंकि उस फोन में कई नंबर हैं और व्यक्तिगत जानकारी और अकाउंट की डिटेल हैं। मैं पोन का पता लगाने या उचित कार्रवाई करने का अनुरोध कर रहा हूं।“
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडर 19 विश्व कप की मेजबानी पर गांगुली ने की चर्चा
भारतीय टीम के सफल कप्तानों में से एक गांगुली वर्तमान में दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट निदेशक हैं। हाल ही में दिग्गज ने अंडर 19 विश्व कप की मेजबानी को लेकर भी चर्चा की थी। इस दौरान उन्होंने बताया कि अगर भारत इस टूर्नामेंट की मेजबानी नहीं करता है तो इसमें कुछ गलत नहीं है। ये खेल को बाकी देशों में ले जाने का एक तरीका है। गांगुली ने कहा, “इसका कोई विशेष कारण नहीं है (भारत अंडर-19 विश्व कप की मेजबानी नहीं करेगा)। बाकी विश्व कप भारत में खेले जाते हैं। अगर यह उन जगहों पर खेला जाए जहां सीनियर विश्व कप अक्सर नहीं होते हैं तो क्या गलत है? यह खेल को दूसरे देशों में ले जाने का एक तरीका है।“  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed