{"_id":"589edd4b4f1c1b905237c7f5","slug":"the-sweet-spot-on-your-bat-speaks-about-the-awesome-form-you-are-in-says-sachin-about-virat-kohli","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सचिन हुए विराट के मुरीद, कहा दाग अच्छे हैं!","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सचिन हुए विराट के मुरीद, कहा दाग अच्छे हैं!
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 11 Feb 2017 06:30 PM IST
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली
25 साल तक देश-दुनिया के सिर पर क्रिकेट के भगवान के बल्ले का जादू सिर चढ़कर बोला। लेकिन टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के बल्ले का जादू क्रिकेट के भगवान के सिर चढ़कर बोल रहा है। विराट ने हैदराबाद में बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक जड़कर महानतम खिलाड़ी बनने की दिशा में एक कदम और बढ़ा लिया। इसके बाद सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट कर विराट को बधाई दी। सचिन ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि उनके बल्ले पर बने दाग अच्छे हैं।
विज्ञापन
ईश्वर तुम्हारे बैट को हमेशा ऐसा ही रखे
विराट कोहली
- फोटो : espncricinfo
सचिन ने ट्वीट कर कहा, तुम्हारे बल्ले का स्वीट स्पॉट तुम्हारे बेहतरीन फॉर्म को दिखाता है। इसके लिए स्कोरबोर्ड की जरुरत नहीं है। ईश्वर तुम्हारे बैट को हमेशा ऐसा ही रखे।
The sweet spot on your bat speaks about the awesome form you are in, don't need scoreboards.May god always keep your bat like that @imVkohli pic.twitter.com/zSgLgTeTYY
— sachin tendulkar (@sachin_rt) February 11, 2017
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रैडमैन को पीछे छोड़ा, की गावस्कर की बराबरी
विराट कोहली
- फोटो : espncricinfo
विराट ने लगातार चार सीरीज में दोहरा शतक जड़कर सर डॉन ब्रैडमैन और राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया। वहीं टेस्ट में दोहरा शतक बनाने के मामले में सुनील गावस्कर की बराबरी कर ली। गावस्कर ने अपने करियर में 4 दोहरे शतक बनाए थे।
विराट जिस तरह से टेस्ट में बल्लेबाजी करते हैं वह बात बल्ले के साथ-साथ आंकड़ों से भी जाहिर हो जाती है। 204 रन की अपनी हालिया पारी के दौरान केवल 3 प्रतिशत शॉट गलत तरीके से खेल। गेंद का सामना इतनी एकुरेसी के साथ केवल विराट ही कर सकते हैं।
विराट जिस तरह से टेस्ट में बल्लेबाजी करते हैं वह बात बल्ले के साथ-साथ आंकड़ों से भी जाहिर हो जाती है। 204 रन की अपनी हालिया पारी के दौरान केवल 3 प्रतिशत शॉट गलत तरीके से खेल। गेंद का सामना इतनी एकुरेसी के साथ केवल विराट ही कर सकते हैं।